ऑपरेशन मुस्कान के तहत साइबर थाना ने 30 लोगों के चेहरे पर लौटायी मुस्कान ; लोगों ने कहा थैंक्स सारण पुलिस

ऑपरेशन मुस्कान के तहत साइबर थाना ने 30 लोगों के चेहरे पर लौटायी मुस्कान ; लोगों ने कहा थैंक्स सारण पुलिस

CHHAPRA DESK –  ऑपरेशन मुस्कान के तहत सरण पुलिस ने 30 लोगों के चेहरे पर मुस्कान लौटायी है. उनका खोया हुआ कीमती ऐंड्रॉयड सेट मोबाइल फोन आज साइबर थाना में उन्हें वापस दिया गया. इस बात की जानकारी देते हुए सारण साइबर डीएसपी सह साइबर थाना अध्यक्ष अमन कुमार ने बताया कि साइबर थाना लोगों के चेहरे पर मुस्कान लौटने के लिए लगातार साइबर अपराधियों की गिरफ्तारी को उनके पीछे लगी है. इसी क्रम में आज जांच के दौरान टीम द्वारा बरामद की गई 30 एंड्राइड सेट मोबाइल को उनके वास्तविक स्वामियों को सौंपा गया है.

Add

उनकी टीम द्वारा लगातार मोबाइल चोरी, छिनतई एवं साइबर फ्रॉड वाले मामलों का उद्भेदन किए जाने का प्रयास किया जा रहा है. जिसका नतीजा है कि लगातार दर्जनों चोरी गई और लूटी गई मोबाइलों को बरामद किया जा रहा है और उन्हें उनके वास्तविक स्वामियों को सौंप कर उनके चेहरे पर मुस्कान लौटायी जा रही है. उसी क्रम में पुनः 30 एंड्राइड सेट मोबाइल भी बरामद किया गया था. जिसे उनके वास्तविक स्वामियों को सपोर्ट किया गया है. बता दें कि सारण जिले में मोबाइल चोरी, छिनतई एवं साइबर फ्रॉड की घटनाएं भी बढ़ी हैं. Let’s देखते हुए जिले में साइबर थाना की स्थापना की गई और साइबर डीएसपी अमन के नेतृत्व में लगातार बेहतर कार्य कर रहा है.

खोया कीमती मोबाइल पाकर लोगों ने कहा धन्यवाद सारण पुलिस

साइबर थाना में मोबाइल लेने पहुंचे करीब 30 लोगों के द्वारा साइबर डीएसपी को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि उनका खोया हुआ मोबाइल उन्हें वापस मिल जाएगा, ऐसी उन्हें उम्मीद नहीं थी, लेकिन सारण पुलिस ने उनके चेहरे पर मुस्कान लौटाई है. साइबर थाना के द्वारा कुल 30 मोबाइल फोन बरामद किया गया था और उनके स्वामियों को टेलीफोन पर इसकी सूचना दी गई थी. जिसके बाद साइबर डीएसपी अमन कुमार के द्वारा उन्हें उनका खोया हुआ मोबाइल लौटाया गया. वहीं अपना कीमती मोबाइल पाकर उन लोगों के चेहरे पर खुशी की लहर दौड़ गई और उनके द्वारा सारण पुलिस एवं साइबर थाना को धन्यवाद ज्ञापित किया गया.

Loading

79
Crime E-paper ब्रेकिंग न्यूज़