पानी में डूबने से किशोर समेत दो की मौत ; गंडकी नदी से बरामद शव की नहीं हुई पहचान ; अलग अलग क्षेत्रों में डूबने से हुई चार मौतें

पानी में डूबने से किशोर समेत दो की मौत ; गंडकी नदी से बरामद शव की नहीं हुई पहचान ; अलग अलग क्षेत्रों में डूबने से हुई चार मौतें

CHHAPRA DESK –  सारण जिला के अलग-अलग क्षेत्रों में आज डूबने से कुल चार मौत हुई है. दो मौतें जहां मासूम चाचा-भतीजा की पानी भरे गड्ढे में डूबने से हुई है. वही अन्य दो मौतों में एक किशोर की मौत जहां मांझी थाना अंतर्गत नदी में डूबने से हुई है. जबकि दूसरी घटना में गंडगी नदी से बरामद शव की पहचान नहीं हो पाई है. जिले के मांझी थाना अंतर्गत नदी में डूबने से स्थानीय थाना क्षेत्र के कंचनपुर गांव निवासी जितेंद्र साह गोंड के 12 वर्षीय पुत्र दिव्यांग साह गोंड की मौत हुई है. सूचना के मिलते ही घर वालों में रोना-पीटना लग गया. वहीं सूचना के बाद मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा,

Add

जहां शव का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद उसे परिवार वालों को सुपुर्द कर दिया गया. जबकि, अन्य घटना में जिले के दरियापुर थाना अंतर्गत मगरपाल मुर्तुजा गांव में गंडकी नदी से एक वृद्ध का शव पुलिस ने बरामद किया है. जिसकी मौत का कारण पानी में डूबना बताया जा रहा है. हालांकि समाचार प्रेषण तक शव की पहचान नहीं हो पाई है. वहीं स्थानीय थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा, जहां शव को पोस्टमार्टम के बाद 72 घंटे तक के लिए सुरक्षित रखा जाएगा. वहीं क्षेत्र में सोशल मीडिया से उसकी पहचान कराए जाने का प्रयास जारी है.

Loading

67
Accident E-paper ब्रेकिंग न्यूज़