पारामेडिकल कॉलेज में अनियमितता को लेकर सड़क पर उतरे छात्र ; डीएम को ज्ञापन सौंपकर सुधार की मांग की

पारामेडिकल कॉलेज में अनियमितता को लेकर सड़क पर उतरे छात्र ; डीएम को ज्ञापन सौंपकर सुधार की मांग की

CHHAPRA DESK –  छपरा सदर अस्पताल परिसर स्थित पारामेडिकल कॉलेज में अनियमितताओं को लेकर छात्रों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है. छात्रों ने कॉलेज प्रशासन पर सेशन में गड़बड़ी, बुनियादी सुविधाओं की कमी और कुव्यवस्था का आरोप लगाया है. उनका कहना है कि तीन वर्ष के कोर्स और छह माह की अनिवार्य इंटर्नशिप की व्यवस्था केवल कागजों पर सीमित है. जबकि जमीनी स्तर पर आवश्यक संसाधन उपलब्ध नहीं कराए जा रहे हैं. वही जूनियर छात्रों ने बताया कि सीनियर बैच का सेशन अभी तक पूरा नहीं हुआ है. इसके बावजूद नए छात्रों का नामांकन कर लिया गया. इससे पढ़ाई और प्रशिक्षण दोनों प्रभावित हो रहे हैं. वहीं हॉस्टल की स्थिति भी बदतर है. छात्रों के अनुसार रहने के लिए पर्याप्त बेड, पंखा तक नहीं हैं.

Add

मजबूरन फर्श या अस्थायी व्यवस्था कर सोना पड़ता है. साफ-सफाई, पेयजल और अन्य बुनियादी सुविधाओं का भी अभाव है. छात्रों ने यह भी आरोप लगाया कि प्राचार्य की ओर से समस्याओं पर ध्यान नहीं दिया जा रहा, जिससे असंतोष बढ़ता जा रहा है. कई बार शिकायत करने के बावजूद स्थिति जस की तस बनी हुई है. इसी को लेकर छात्रों ने जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव को ज्ञापन सौंपकर जांच और आवश्यक कार्रवाई की मांग की है. छात्रों का कहना है कि यदि जल्द सुधार नहीं हुआ तो वे आंदोलन करने को बाध्य होंगे. हालांकि सिविल सर्जन डॉक्टर राजकुमार चौधरी के निर्देश पर जांच के लिए चार सदस्य टीम का गठन किया गया है. टीम के द्वारा जांच के बाद ही आगे की रणनीति पर कार्य किया जाएगा.

Loading

79
E-paper ब्रेकिंग न्यूज़