पति गया कमाने दिल्ली ; स्टैंड फैन के कटे तार के संपर्क में आने से गई महिला की जा’न

पति गया कमाने दिल्ली ; स्टैंड फैन के कटे तार के संपर्क में आने से गई महिला की जा’न

CHHAPRA DESK – सारण जिले के अमनौर थाना क्षेत्र अंतर्गत ख़ोरी पाकर गोबिंद गांव मे स्पर्शाघात से एक महिला अचेत हो गई. जिसके बाद आनन-फानन में उसे स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया. चिकित्सक द्वारा उसे मृत घोषित किए जाने के बाद परिवार वालों में कोहराम मच गया. मृत महिला स्थानीय थाना क्षेत्र के ख़ोरी पाकर गोबिंद गांव निवासी रवि राय की 38 वर्षीय पत्नी सरिता देवी बताई गई है.

इस घटना के सम्बंध में बताया जाता है वह महिला घर मे झाड़ू लगा रही थी, तभी घर में लगे स्टैंड फैन का तार खींचने के क्रम में नंगे तार के संपर्क में आ गई. जिससे वह चीखने के बाद अचेत हो गई. जिसके बाद आनन-फानन में उसे स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया. बताया जाता है कि उस महिला के पति व ससुर दोनों दिल्ली रहकर प्राइवेट नौकरी करते हैं और उनकी कमाई से पूरे घर परिवार का खर्च चलता है.

उस महिला के मृत्यु का समाचार मिलते ही परिवार वाले दिल्ली से छपरा के लिए निकल चुके हैं. वहीं सूचना पर स्थानीय थाना पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल कर रही है. समाचार प्रेषण तक शव का पोस्टमार्टम कराए जाने की प्रक्रिया चल रही थी.

Loading

56
Accident E-paper ब्रेकिंग न्यूज़