पटना में नीट की छात्रा के साथ हुई दुष्कर्म के बाद बढायी गई छात्रावासों की सुरक्षा ; एएनएम स्कूल का निरीक्षण कर दिया गया निर्देश

पटना में नीट की छात्रा के साथ हुई दुष्कर्म के बाद बढायी गई छात्रावासों की सुरक्षा ; एएनएम स्कूल का निरीक्षण कर दिया गया निर्देश

 

CHHAPRA DESK –  पटना में नीट की एक छात्रा के साथ हुई दुष्कर्म की घटना के बाद छात्रावासों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर वरीय अधिकारियों के आदेश पर प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है. इसी कड़ी में छपरा सदर अस्पताल स्थित एएनएम हॉस्टल में छात्राओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा उनमें जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से महिला थानाध्यक्ष नेहा कुमारी और भगवान बाजार थाना की महिला एस आई अमृता कुमारी व पुलिस टीम ने विशेष निरीक्षण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया. वही निरीक्षण के दौरान पुलिस पदाधिकारियों ने हॉस्टल परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की स्थिति, उनकी कार्यशीलता तथा रिकॉर्डिंग व्यवस्था की विस्तार से जांच की.

Add

इसके साथ ही आगंतुकों की एंट्री के लिए रखे जाने वाले रजिस्टर, सुरक्षा गार्ड की तैनाती और ड्यूटी रोस्टर की भी जानकारी ली गई. पुलिस ने स्पष्ट निर्देश दिया कि बिना पहचान पत्र के किसी भी बाहरी व्यक्ति को परिसर में प्रवेश न दिया जाए. महिला थानाध्यक्ष ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि, छेड़छाड़ या असुरक्षा की स्थिति में तुरंत पुलिस या हॉस्टल प्रशासन को सूचना दें. उन्होंने हेल्पलाइन नंबर की जानकारी भी दी और आत्मरक्षा के प्रति जागरूक रहने की सलाह दी. रात्रि के समय विशेष सतर्कता बरतने, गेट समय पर बंद रखने का निर्देश दिए गए. इस मौके पर एएनएम हॉस्टल की प्राचार्य सोनी कुमारी समेत अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे.

Loading

81
E-paper प्रशासन ब्रेकिंग न्यूज़