पटना में आयोजित टैलेंट सर्च प्रतियोगिता में अक्शन व आर्यन ने दिखाई अपनी प्रतिभा

पटना में आयोजित टैलेंट सर्च प्रतियोगिता में अक्शन व आर्यन ने दिखाई अपनी प्रतिभा

Add

PATNA DESK – बिहार काउंसिल ऑन साइंस एंड टेक्नोलॉजी के तत्वाधान में पटना में आयोजित सी वी रमण टैलेंट सर्च इन साइंस, 2025 प्रतियोगिता में सारण जिले के छपरा निवासी दो छात्रों ने भी अपनी सफलता का परचम लहराया है. बता दें कि छपरा निवासी सौरव द्विवेदी के पुत्र अक्शन भारद्वाज एवं कमलेश कुमार के पुत्र आर्यन राज के द्वारा टैलेंट सर्च प्रतियोगिता में सफलता हासिल किया गया है. दोनों छात्रों की सफलता पर उनके परिवार एवं शुभचिंतकों में खुशी की लहर है.बता दें कि इंटरमीडिएट के छात्रों के लिए आयोजित इस टैलेंट सर्च प्रतियोगिता में राज्य भर के सैकड़ो छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया था.

जिसमें बिहार काउंसिल ऑन साइंस एंड टेक्नोलॉजी, पटना के द्वारा जिलावार सफल छात्र-छात्राओं की सूची जारी की गई है. जिसमें सारण जिले से कुल 10 छात्र-छात्राओं का चयन इस टैलेंट सर्च प्रतियोगिता में किया गया है. जिसमें छपरा शहर स्थित राजेंद्र कॉलेजिएट की छात्रा चांदनी कुमारी, विशेश्वर सेमिनरी की छात्रा हर्षिता कुमारी के साथ विष्णु कुमार सिंह, अमन कुमार, विवेक कुमार शर्मा, कुंदन कुमार, दिवाकर कुमार ठाकुर एवं सचिन कुमार साह ने सफलता हासिल की है. उनकी इस सफलता पर सारण जिले के शिक्षाविदों एवं बुद्धिजीवों के द्वारा उन्हें बधाई दी गई है.

Loading

67
E-paper