पटना में ट्रैफिक व्यवस्था अब महिला पुलिस कर्मियों के हवाले ; ट्रैफिक पुलिस का नया लोगो हुआ लॉन्च

पटना में ट्रैफिक व्यवस्था अब महिला पुलिस कर्मियों के हवाले ; ट्रैफिक पुलिस का नया लोगो हुआ लॉन्च

Add

PATNA DESK –  पटना में ट्रैफिक व्यवस्था अब महिला पुलिस कर्मियों के हवाले हो गई है. 26 जनवरी से यह सिस्टम लागू हो जाएगा. ट्रैफिक पुलिस का नया लोगो ट्रैफिक एसपी अपराजित लोहान के द्वारा लॉन्च किया गया है. अब यातायात के बैरिकेडिंग-होर्डिंग्स पर सफेद और ब्लू रंग देखने को मिलेगा. ट्रैफिक एसपी ने बताया कि पहले से जिन रंगों का इस्तेमाल किया जाता था वो इमरजेंसी का माना जाता है. ट्रैफिक का कलर व्हाइट और ब्लू ही होता है. यह रंग दूर से दिख जाता है. 26 जनवरी से शहर में ट्रैफिक व्यवस्था बदली रहेगी. ट्रैफिक एसपी अपराजित लोहान के द्वारा बताया गया कि 54 नाकों पर महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाएगी. ये चेकपोस्ट पूरी तरह से महिला कर्मियों के जिम्मे रहेंगी. इनमें से 32 चेकपोस्ट ऐसे हैं, जहां मूलभत सुविधाएं हैं. बाकी में ऐसी कोई सुविधा नहीं है. चेकपोस्ट पर करीब 60 महिला पुलिस पदाधिकारी और 250 से अधिक कर्मी तैनात किए गए हैं.

डॉल्फिन गाड़ियां पूरी तरह रहेगी महिला पुलिस के हवाले

ट्रैफिक पुलिस के लिए इस्तेमाल होने वाले डॉल्फिन गाड़ियां भी महिला पुलिस कर्मी ही चलाएंगी. पहली बार यातायात विभाग की ओर से 26 जनवरी को राज्यस्तरीय कार्यक्रम में एक झांकी निकाली जाएगी. जिसमें महिला सशक्तिकरण की झलक देखने को मिलेगी.

 

फर्स्ट फेज में नेहरू पथ का चयन

ट्रैफिक एडीजी सुधांशु कुमार ने बताया कि इंस्टीट्यूट ऑफ रोड ट्रैफिक एजुकेशन फरीदाबाद से पटना सहित चार जिलों में नेशनल हाइवे के करीब 750 किलोमीटर स्ट्रेच का सर्व कराया. इसमें ये बात सामने आई कि इन शहरों में सड़क इंजीनियरिंग और ट्रैफिक इंजीनियरिंग की कमी को दुरुस्त करना होगा. पटना के शहरी क्षेत्र का भी सर्वे शुरू कर दिया गया है. ताकि समस्या को चिह्नित कर उसका समाधान निकाला जाए. इसके लिए प्रथम चरण में नेहरू पथ को चुना गया है.

Loading

56
E-paper