पत्रकार पर फायरिंग करने वाला अभियुक्त 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार ; अन्य की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी

पत्रकार पर फायरिंग करने वाला अभियुक्त 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार ; अन्य की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी

SIWAN DESK –  सिवान जिला के पचरूखी थानान्तर्गत चीनी मिल के समीप बाइक सवार अपराधियों द्वारा पत्रकार पर फायरिंग कर उसे जख्मी करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के अंदर गोली चलाने वाले एक अपराधी को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार अपराधी सिवान जिला के पचरुखी थाना अंतर्गत जसैली पश्चिम टोला निवासी कृष्ण सिंह का पुत्र भानु प्रताप सिंह बताया गया है. उससे पूछताछ के बाद पुलिस फायरिंग करने वाले अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी प्रारंभ कर दी है. बता दें कि बीते दिन हिंदी दैनिक अखबार के रिपोर्टर रमेश कुमार सिंह पर अपराधियों ने उस समय फायरिंग की थी,

Add

जब वह एक शादी समारोह में शामिल होकर अपनी बाइक से घर लौट रहे थे. बताया जा रहा है कि वह शादी समारोह से कुछ लोगों की साथ कार से भवानी मोड़ स्थित अपनी दुकान पर पहुंचे थे, जहां उनकी बाइक खड़ी थी. दुकान से बाइक लेकर वह अपने घर जसौली खरग के लिए निकले ही थे तभी रास्ते में बंद पड़ी चीनी मिल के पास पहुंचे ही थे कि पीछे से आए दो बाइक सवार अपराधियों ने उन्हें ओवरटेक कर उनके ऊपर फायर करनी शुरू कर दी.

गोली लगने के बाद वह जमीन पर गिर गये इसके बाद उन्होंने अस्पताल पहुंचाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर चिकित्सा के लिए उन्हें पीएमसीएच रेफर किया गया. सूचना पके बाद पुलिस अधीक्षक, सिवान, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर-1 एवं FSL की टीम द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया. निरीक्षण के क्रम में घटनास्थल से 01 खोखा बरामद किया गया है. पुलिस अधीक्षक, सिवान द्वारा घटना के त्वरित उद्‌भेदन एवं अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया था.

 

Loading

53
E-paper ब्रेकिंग न्यूज़