
CHHAPRA DESK – सारण जिला के तरैया थाना क्षेत्र अंतर्गत पोखरेड़ा गांव में हाई टेंशन तार के संपर्क में आने से बड़े भाई की मौत जहां मौके पर हो गई वहीं छोटे भाई की स्थिति गंभीर बनी हुई है. मृत युवक तरैया थाना क्षेत्र पोखरेड़ा गांव निवासी रंजीत महतो का 16 वर्षीय पुत्र दीपू कुमार बताया गया है. वहीं घायल उसके भाई प्रिंस कुमार का उपचार चल रहा है. घटना तरैया थाना के सीमावर्ती पानापुर थाना के फकुली गांव की है. मृतक के परिजनों ने बताया की शनिवार को दोनों भाई उक्त स्थल पर एक पेड़ पर चढ़ कर दातुन तोड़ रहे थे. बड़ा भाई पेड़ के ऊपर चढ़ा था और छोटा भाई नीचे खड़ा था.

पेड़ के ऊपर से ग्यारह हजार वोल्ट का तार गुजरा था, जिसकी चपेट में आने से बड़े भाई दीपू की घटना स्थल पर ही मौत हो गई. जबकि छोटा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना के बाद आस पास के ग्रामीणों ने शोर मचाया. जिस पर कुछ ग्रामीण पहुंचे तो देखे की दोनों भाई बेहोश पड़े हुए है. जिसमें एक की मौत हो गई और दूसरा घायल है. घटना की सूचना जैसे ही परिजनों को मिली परिजन घटना स्थल पहुंचे तब तक घटना स्थल पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई. वहीं ग्रामीण बिजली विभाग के प्रति अक्रोशित हो गए.

घटना की सूचना पर पहुंचे पानापुर थानाध्यक्ष विश्वमोहन राम व तरैया थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार सिंह ने परिजनों को समझा-बुझाकर शांत कराया और शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए छपरा भेजा, जहां शव का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद उसे परिवार वालों को सौंप दिया गया. वहीं, घटना के बाद मृतक की मां पानपती देवी व अन्य परिजनों का रो रो कर हाल बेहाल है. परिजनों के चीख-चित्कार से पूरा गांव गमगीन हो गया है.

![]()

