
CHHAPRA DESK – सारण जिले के मांझी थाना क्षेत्र अंतर्गत ताजपुर गांव स्थित पेट्रोल पंप के नोजल कर्मी से हथियार के वॉलपेपर ₹50 हजार लूट की घटना घटी है. इस मामले में सूचना के बाद मांझी थाना अध्यक्ष दलबल के साथ मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन के बाद अपराधियों की धड़-पकड़ में लगे हुए हैं. घटना जिले के मांझी थाना क्षेत्र अंतर्गत ताजपुर स्थित बजरंग किसान सेवा केन्द्र, पेट्रोल पंप का है. जहां बेखौफ अपराधियों ने उक्त पेट्रोल पंप के नोजल कर्मी से हथियार के बल पर ₹50 हजार लूट की घटना को अंजाम दिया है.

इस घटना की पुष्टि करते हुए मांझी थाना प्रभारी ने बताया कि ताजपुर स्थित बजरंग किसान सेवा केन्द्र, पेट्रोल पंप के नोजल कर्मी से हथियार के बल पर ₹50 हजार लूट की घटना हुई है. इस मामले में उक्त पेट्रोल पंप संचालक अभीजित कुमार सिंह के द्वारा लूट की प्राथमिक की दर्ज कराई गई है. जिसमें उनके द्वारा बताया गया है कि उनके पेट्रोल पंप पर बाइक से पहुंचे तीन अपराधियों ने हथियार का भय दिखाकर उनके पेट्रोल पंप के नोजल कर्मी से लगभग 50 हजार रुपए लूट कर फरार हो गए हैं. मांझी थाना अध्यक्ष ने बताया कि इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर अपराधियों की घर पकड़ के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है. शीघ्र ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

![]()
