पिकअप वैन चालक के पैर में जंजीर बांध जड़ दिया ताला ; पहुंची पुलिस

पिकअप वैन चालक के पैर में जंजीर बांध जड़ दिया ताला ; पहुंची पुलिस

MOTIHARI DESK – मोतिहारी से एक अजब तस्वीर सामने आई है जहां एक पिकअप चालक को ग्रमीणों ने पकड़ कर पैरों में जंजीर लपेट कर ताला जड़ दिया.चालक का कसूर ये था कि वह अनियंत्रित होकर पिकप चला रहा था जिससे एक भैंस को धक्का लग गई थी. बता दें कि यह घटना मोतीहारी जिले के ढाका – पकदीदयाल मुख्य मार्ग की है. जहां पिकअप ड्राइवर के द्वारा भैस और एक व्यक्ति को धक्का मारने के जुर्म मे ग्रामीणों ने पकड़ लिया और पैर में जंजीर बांधकर ल ताला लगा दिया. मामला पूर्वी चंपारण जिले के पकड़ीदयाल थाना क्षेत्र के बड़कागांव सिसहनी मोड़ का है.

ग्रामीणों ने बताया कि देर शाम में पिकअप ड्राइवर ने सीताराम पंडित के पुत्र को ठोकर मार दिया जो बुरी तरह से घायल हो गया, जो इलाजरत है. लेकिन चालक ने युवक को ठोकड़ मारने के बाद भागने का प्रयास किया. इस बीच दूसरी बार वह भैस को ठोकड़ मार दिया जिसमे वह मर गई. जिसके बाद ग्रमीणों ने चालक वीरेंद्र राय को पकड़ लिया और पैर में जंजीर बांध कर ताला जड़ दिया. घटना कि जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुची और चालक को अपने कब्जे में लेकर थाने लाई और अब पुलिस आगे कि कार्रवाई में जुट गई है. वहीं यह घटना चर्चा का विषय बना हुआ है.

Loading

48
Crime E-paper ब्रेकिंग न्यूज़