पिस्टल के बल पर ऑटो सवार छात्रा से ₹2.95 लाख के गहने की लूट

पिस्टल के बल पर ऑटो सवार छात्रा से ₹2.95 लाख के गहने की लूट

PATNA DESK – पटना में सक्रिय ऑटो लिफ्टर गिरोह ने एक बार फिर एक छात्रा को अपना शिकार बनाया है. गिरोह ने करबिगहिया निवासी जेडी वीमेंस कॉलेज की छात्रा रिया कुमारी से ऑटो में हथियार के बल पर 2.95 लाख रुपये के जेवरात लूट लिए. अपराधियों ने हथियार के बल पर छात्रा से सोने की चेन, सोने का कंगन और हीरे की अंगूठी लूट ली और छात्रा को ऑटो से धक्का देकर फरार हो गए. छात्रा ने इस संबंध में कोतवाली थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है. इस मामले में डीएसपी विधि व्यवस्था कृष्ण मुरारी प्रसाद ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले में एसआईटी टीम गठित कर दी गई है. एक गिरोह है जो भीड़भाड़ वाले इलाकों में दिनदहाड़े इस तरह की घटना को अंजाम देने में सक्रिय है. तकनीकी अनुसंधान टीम भी जांच में जुटी है.

करबिगहिया से कॉलेज जाने के लिए पकड़ी थी ऑटो

छात्रा ने पुलिस को बताया कि वह करबिगहिया से कॉलेज जाने के लिए ऑटो में बैठी थी. ऑटो में पहले से तीन लोग सवार थे. एक आगे और दो पीछे बैठे थे. जैसे ही वे जीपीओ के पास पहुंचे, एक और व्यक्ति ऑटो में आकर बैठ गया. उसने बगल में बैठे एक युवक को कुछ दिया और फिर पिस्तौल निकालकर उस पर तान दी. फिर उसने सारे जेवर ले लिए और अशोक सिनेमा के पास उतरकर भाग गया.

छात्रा ने ऑटो का नंबर कर लिया नोट

छात्रा को ऑटो चालक पर शक हुआ और जब उसने ऑटो रोकने को कहा तो ऑटो सवार लोगों ने उसे धक्का दिया और भाग गए. छात्रा ने भाग रहे ऑटो का नंबर नोट कर लिया और सबसे पहले जक्कनपुर थाने को सूचना दी. बाद में उसने घटना के संबंध में कोतवाली थाने में आवेदन दिया.

Loading

48
Crime E-paper ब्रेकिंग न्यूज़