पीएम मोदी के आगमन पर 13 मई को छपरा में ऐसे होगा ट्रैफिक प्लान

पीएम मोदी के आगमन पर 13 मई को छपरा में ऐसे होगा ट्रैफिक प्लान

CHHAPRA DESK – देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी के छपरा में 13 मई को प्रस्तावित चुनावी रैली पर जिला प्रशासन के द्वारा ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर बड़ा प्लान किया गया है. सारण जिला के नगर थानान्तर्गत हवाई अड्डा पर प्रस्तावित इस चुनावी कार्यक्रम के अवसर पर छपरा शहर के अन्दर एवं बाहर यातायात संधारण हेतु ट्रैफिक प्लान डॉक्टर गौरव मंगल के द्वारा विशेष जानकारी दी गई है. एसपी ने बताया कि छपरा शहरी क्षेत्र में भारी / मालवाहक वाहनों एवं सवारी वाहनों का प्रवेश पूर्णतः निषेध रहेगा. शहर के बसडीला मोड़ से ब्रह्मपुर के तरफ, बलिया मोड़ (मांझी) से रिविलगंज के तरफ, उमधा चौक से मेथवलिया एवं श्यामचक के तरफ, कृष्णा चौक (खैरा) से मेथवलिया के तरफ,

झंगा चौक (डोरीगंज) से विशुनपुरा-मुफ्फसिल के तरफ, दरियापुर से परसा के तरफ, सोनहाँ से भेल्दी गरखा के तरफ सभी प्रकार के भारी वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा. वहीं मांझी, रिविलगंज, एकमा एवं सिवान से आने वाले सवारी वाहन ब्रम्हपुर मोड़ तक मलमलिया, बनियापुर, जलालपुर के तरफ से आने वाले सवारी वाहन मेधवलिया चौक तक पटना, मुजफ्फरपुर, मशरक, मढ़ौरा, गरखा के तरफ से छपरा आने वाले सवारी वाहन मेधवलिया चौक तक आरा, डोरीगंज के तरफ से आने वाले सवारी वाहन रौजा मेला तक ही आयेंगे। उसके आगे सभी प्रकार के सवारी वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा.

वहीं वी०वी०आई०पी०/मीडिया के वाहनों का पार्किंग स्थल हवाई अड्‌डा परिसर के अन्दर रनवे के दक्षिण-पूरब पुलिस केन्द्र वाली चहारदिवारी के सटे चिन्हित किया गया है. वी०वी०आई०पी० पार्किंग में गाडी पर वी०वी०आई०पी० पार्किंग स्टीकर धारक को हीं प्रवेश दिया जायेगा. समा में भाग लेने वाले वी०आई०पी० व अन्य व्यक्तियों के वाहनों के लिये जयप्रकाश विश्वविद्यालय के समीप (मानचित्र के अनुरूप) सड़क के दोनों तरफ पार्किंग स्थल चिन्हित किया गया है. इसके अतिरिक्त प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में भाग लेने हेतु ब्रह्मपुर के तरफ से आने वाले व्यक्तियों के बड़ी वाहनों के लिए पार्किंग स्थल पी०एन० सिंह, इंटर कॉलेज तथा उक्त मार्ग से आने वाले छोटे

वाहनों के लिए होमियापैथिक कॉलेज का मैदान, जगदम्ब कॉलेज में, मेथवलिया के तरफ से आने वाले वाहनों के लिए बाजार समिति में, भिखारी ठाकुर चौक के तरफ से आने वाले वाहनों के लिये सेवा सदन (BLIND SCHOOL) एवं नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कार्यालय के परिसर में पार्किंग स्थल चिन्हित किया गया है. भेल्दी गरखा रोड पर यातायात का अधिक दबाव होने पर वाहनों को खरिदहा चौक (गेल्दी) से जलालपुर चौक, रसूलपुर बाजार, शिवगंज चौक, पटेढ़ा के रास्ते मेथवलिया चौक के तरफ भेजा जाएगा.

Loading

56
E-paper ब्रेकिंग न्यूज़