पोखरा में डूबने से 4 वर्षीय मासूम की मौत ; गांव में मातम

पोखरा में डूबने से 4 वर्षीय मासूम की मौत ; गांव में मातम

 

CHHAPRA DESK –  छपरा शहर के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत लोहड़ा गांव में आज सुबह चार वर्षीय मासूम बच्ची की पोखर में डूबने से मौत हो गई. घटना के बाद पूरे गांव में मातम मच गया. मृत बच्ची की पहचान स्थानीय थाना क्षेत्र के लोहड़ा गांव निवासी विक्रम कुमार साह की 4 वर्षीय पुत्री आयुषी कुमारी के रूप में की गई है. वही सदर अस्पताल में परिजनों ने बताया कि घर के समीप ही एक पोखरा है, जहां आसपास के बच्चे अक्सर खेलते रहते हैं. आज आयुषी भी एक अन्य बच्ची के साथ वहां खेल रही थी. उसी दौरान खेलते-खेलते उसका पैर फिसल गया और वह सीधे पानी भरे गड्ढे में जा गिरी. पास में ही धान कुटाई का काम चल रहा था, जिससे परिजन और ग्रामीण अपने-अपने काम में व्यस्त थे और किसी का ध्यान इस ओर नहीं जा सका.

Add

वही कुछ देर बाद जब आयुषी घर नहीं लौटी तो परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की. तब उसके साथ खेल रही दूसरी बच्ची ने बताया कि आयुषी पोखरा में गिर गई है. यह सुनते ही परिजनों मे रोना-पीटना मच गया. आनन-फानन में स्थानीय ग्रामीणों की मदद से पोखरा में तलाश शुरू की गई. करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद बच्ची को पानी से बाहर निकाला गया. जिसके बाद तुरंत उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक डॉ अर्जुन कुमार ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. जिसके बाद परिजनों में चीख-पुकार मच गई. वहीं, सूचना पर स्थानीय थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

Loading

81
Accident E-paper ब्रेकिंग न्यूज़