पोखर में डूबने से एक मजदूर की मौत ; पहचान के बाद परिवार में मातम

पोखर में डूबने से एक मजदूर की मौत ; पहचान के बाद परिवार में मातम

CHHAPRA DESK –  छपरा शहर के मुफस्सिल थाना अंतर्गत मंगईडीह गांव स्थित पोखर में एक व्यक्ति का शव बरामद होने के बाद क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया. सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोखर से बाहर निकाला. जिसके बाद मृतक की पहचान जिले के रसूलपुर थाना क्षेत्र के तेलियाडीह गांव निवासी चंद्रिका राम के 32 वर्षीय पुत्र रामकुमार राम के रूप में की गई. घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि वह मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था. बीते दिन मजदूरी के लिए निकला था और मजदूरी के बाद वह घर नहीं पहुंचा. जिसके बाद उसकी खोजबीन की जा रही थी. इसी बीच घर वालों को सूचना मिली कि मुफस्सिल थाना पुलिस के द्वारा मंगाईडीह गांव स्थित पोखर से एक व्यक्ति का शव बरामद किया गया है.

Add

जिसके बाद शल की पहचान की गई. सूचना के बाद परिवार वाले रोते-पीटते वहां पहुंचे. जिसके बाद स्थानीय थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा, जहां शव का पोस्टमार्टम कराए जाने की प्रक्रिया की जा रही है. इस संबंध में पोस्टमार्टम के क्रम में मृतक के परिवार वालों ने बताया कि वह मजदूरी कर घर परिवार चलता था. जिसके साथ उसको पीने की भी लत थी. उन्हें शक है कि मजदूरी के बाद लौटने के क्रम में वह पोखर में गिर गए होंगे जिसके कारण उसकी मौत हुई होगी.

Loading

81
Accident E-paper ब्रेकिंग न्यूज़