पुलिस कस्टडी में इलाजरत युवक की पटना में मौत ; उठे कई सवाल

पुलिस कस्टडी में इलाजरत युवक की पटना में मौत ; उठे कई सवाल

CHHAPRA DESK –  सारण जिला अंतर्गत जनता बाजार थाना की पुलिस कस्टडी में इलाजरत 32 वर्षीय एक युवक की मौत उपचार के दौरान आज पटना के एक अस्पताल में हो गई. मृत युवक सारण जिले के लहलादपुर प्रखंड अंतर्गत चकदेह गांव का निवासी 32 वर्षीय शिवशंकर ठाकुर बताया गया है. उसके मौत की खबर मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई और मामले को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं तेज हो गई हैं. प्राप्त जानकारी के अनुसार जनता बाजार पुलिस ने शिव शंकर ठाकुर को बुधवार को शराब के धंधे में शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार किया था.

 

गिरफ्तारी के बाद पुलिस कस्टडी के दौरान उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई, जिसके बाद उसे पहले स्थानीय अस्पताल और फिर बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर किया गया था. इलाज के दौरान आज शुक्रवार को उसकी मौत पटना में उपचार के दौरान हो गई. युवक की मौत की पुष्टि उसके बड़े भाई भरत ठाकुर ने की है. परिजनों का आरोप है कि शिव शंकर की तबीयत पुलिस हिरासत में बिगड़ी थी, जिससे मामले को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं. वहीं युवक की मौत के बाद परिजनों में आक्रोश का माहौल है और लोग पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं.

मृतक के भाई भरत ठाकुर ने बताया कि उनका भाई शराब पिए हुए था लेकिन पुलिस उसको धंधेबाज मानते हुए चालीस लिटर शराब बरामदगी कै मामले में केश कर दिया है. ये सुनते ही शिवशंकर ठाकुर को सदमा लगा और उसका ब्रेन हेमरेज हो गया. फिलहाल पुलिस की ओर से आधिकारिक बयान का इंतजार किया जा रहा है.

Loading

67
E-paper प्रशासन ब्रेकिंग न्यूज़