पुलिस पर हमला करने के मामले में महिला समेत 05 अभियुक्तो को पुलिस ने किया गिरफ्तार

पुलिस पर हमला करने के मामले में महिला समेत 05 अभियुक्तो को पुलिस ने किया गिरफ्तार

CHHAPRA DESK –  सारण जिला के परसा थानान्तर्गत सगुनी गांव में बीती रात्रि थाना गश्ती दल पर हमला कर एक शराबी को छुड़ाने के मामले में पुलिस ने एक महिला समेत 05 अभियुक्तो को गिरफ्तार किया है. इस बात की जानकारी देते हुए सारण एसपी डॉक्टर कुमार आशीष ने बताया कि बीती रात परसा थाना के गश्ती वाहन ने गश्ती के दौरान रोड पर भीड़ एकत्रित पाया. जहां एक व्यक्ति स्थानीय ग्रामीणों के साथ हल्ला-गुल्ला कर रहा था. यातायात अवरुद्ध न हो एवं विधि -व्यवस्था संधारण हेतु हंगामा कर रहे उक्त व्यक्ति को हिरासत में लेने के क्रम में शराब सेवन किया हुआ प्रतीत हुआ,

जिसे ब्रेथ एनालाईज़र मशीन से जांच कराने हेतु पुलिस वाहन में बैठाया गया तो वहां पर उपस्थित ग्रामीणों द्वारा इसका विरोध कर उक्त व्यक्ति को वाहन से उतारने लगे. पुलिस द्वारा मना करने एवं समझाने पर भी वे लोग नहीं माने और उग्र होकर पुलिस बल के साथ धक्का-मुक्का करते हुए गाडी में बैठाये गए व्यक्ति को छुड़ा लिया. उग्र भीड़ द्वारा पुलिस के साथ मारपीट कर जख्मी कर दिया एवं सशस्त्र बल का राइफल छीनने का प्रयास किया. भीड़ द्वारा 01 पुलिसकर्मी को जान मारने के नीयत से गला भी दबाया गया. साथ ही पुलिस वाहन को ईंट- पत्थर एवं लाठी -डंडा से प्रहार कर क्षतिग्रस्त कर दिया गया.

इस संबंध में पुलिस पर हमला एवं पुलिस वाहन क्षतिग्रस्त करने में शामिल लोगो को चिन्हित कर 19 नामजद एवं कुछ अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध परसा थाना कांड संख्या-271/24, दिनांक-19.08.24 दर्ज किया गया है. इस घटना में संलिप्त 05 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है एवं अन्य अभियुक्तों की गिरफ़्तारी हेतु छापामारी की जा रही है. एसपी ने कहा कि कानून को हाथ में लेने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जायेगी. गिरफ्तार अभियुक्तों में परसा थाना क्षेत्र के सगुनी गांव निवासी राजनारायण महतो का पुत्र विजय महतो, जगमोहन महतो, शिवनारायण महतो का पुत्र संजय महतो उर्फ़ लुलु महतो व अजय महतो उर्फ़ बीरबल तथा त्रिभुवन महतो की पत्नी उषा देवी शामिल हैं.

Loading

67
Crime E-paper ब्रेकिंग न्यूज़