पोता ने मारपीट कर की दादी की हत्या ; एक पखवाड़े में दूसरी दादी की हत्या

पोता ने मारपीट कर की दादी की हत्या ; एक पखवाड़े में दूसरी दादी की हत्या

CHHAPRA DESK –  सारण जिले में एक पखवाड़े के अंदर दूसरी बार दादी की पोते के द्वारा हत्या किए जाने का मामला सामने आया है. ताजा मामला जिले के दिघवारा थाना क्षेत्र अंतर्गत सैदपुर वार्ड नंबर-03 से सामने आया है. जहां पोते के द्वारा मारपीट कर दादी की हत्या कर दी गई है. मृत महिला स्थानीय थाना क्षेत्र के सैदपुर वार्ड नंबर-03 निवासी स्व छबीला साह की 80 वर्षीय पत्नी चानो देवी बताई गई है. घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि बीती रात उनके पोता सुशील कुमार के द्वारा मारपीट कर उसे गंभीर रूप से जख्मी कर दिया गया. जिसके कारण उसकी मौत हो गई है. इस घटना की सूचना पर स्थानीय थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा जहां शव का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद उसे परिवार वालों को सौंप दिया गया.

वहीं इस मामले में मृतका के परिवार वालों ने बताया कि पोता सुशील कुमार के द्वारा मारपीट कर दादी की हत्या की गई है. बता दें कि बीते 28 अक्टूबर को जिले के गड़खा थानांतर्गत बनवारी बसंत गांव में भी पोते के द्वारा दादी की डंडे से पीट कर हत्या कर दी गई थी. मृत महिला गड़खा थाना अंतर्गत बनवारी बसंत गांव निवासी स्वर्गीय रघुनाथ सिंह की 70 वर्षीय पत्नी आफती देवी बताई गई थी. इस घटना के बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने उसे पड़कर पुलिस और घरवालों को सूचना दिया था.

Loading

79
Crime E-paper ब्रेकिंग न्यूज़