पोता ने रॉड से पीटकर की दादा की हत्या ; घर में मचा कोहराम

पोता ने रॉड से पीटकर की दादा की हत्या ; घर में मचा कोहराम

CHHAPRA DESK-  सारण जिला के परसा थाना क्षेत्र अंतर्गत बनौता मुकुंद गांव में पोता के द्वारा दादा की हत्या किए जाने का मामला सामने आया है. मृतक स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत बनौता मुकुंद गांव निवासी स्व दीनानाथ सिंह का 50 वर्षीय पुत्र अर्जुन सिंह बताये गये है. घटना बीती रात्रि की बतलाई गई है. उनकी मौत उपचार के दौरान स्वास्थ्य केंद्र में हुई है. इस घटना के बाद जहां परिवार वालों में रोना-पीटना लग गया, वहीं घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष पहुंच परिजनों से घटना के संबंध में जानकारी लिये. जिसके बाद पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया, जहां शव का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद उसे परिवार वालों को सौंप दिया गया है.

Add

इस संबंध में मृतक के भावो आशा देवी ने बताया कि बीते दिन वह गांव में आयोजित रुद्राभिषेक कार्यक्रम में शामिल होने गए थे. रात्रि में खाना खा कर लगभग 9 बजे घर लौट रहे थे. वह ज्यों ही अपने दलाल के समीप पहुंचे, उसी समय पहले से चल रही दुश्मनी में पट्टीदार अजय सिंह का पुत्र रौशन कुमार ने अपनी मां के कहने पर पीछे से उनके सिर पर रॉड से वार कर दिया. जिससे उनके सिर से खून बहने लगा. उनके चीखने की आवाज सुन जब घर के सदस्य बाहर निकले तो वह अचेत अवस्था में पड़े थे. आनन फानन में उन्हें उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परसा में भर्ती कराया गया, जहां उनकी मौत हो गई.

वहीं इस मामले में पीड़ित परिवार के द्वारा नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई है. जिसके बाद पुलिस ने आरोपित रौशन कुमार के घर के पीछे से हत्या में उपयोग किया गया लोहे की हथियार बरामद कर लिया है. वहीं घटना की सूचना पर एफएसएल की टीम के पदाधिकारी रत्ना राधा घटना स्थल पहुंची और सैंपल एकत्रित किया. मृत व्यक्ति तीन भाइयों में सबसे बड़ा था, जो घर पर रहकर खेती कर वृद्ध माता समेत परिजनों का पालन पोषण करता था. जबकि, छोटा भाई मनोज सिंह व सरोज सिंह परदेश में निजी कंपनी में काम करते है.

Loading

56
Crime E-paper ब्रेकिंग न्यूज़