
CHHAPRA DESK – 13 दिसंबर को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत हेतु आज प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष पुनीत कुमार गर्ग के निर्देश के आलोक में जिला के सभी थानाध्यक्षो के साथ एक बैठक ब्रजेश कुमार सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकार की अध्यक्षता में आहुत की गयी. बैठक में उपस्थित सभी थानाध्यक्षों को निर्देशित किया गया कि राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए चिन्हित वादों में पक्षकारों पर भेजे गए नोटिस को प्राथमिकता के आधार पर एक सप्ताह के अंदर तामिला करा के संबंधित न्यायालय या जिला विधिक सेवा प्राधिकार, सारण छपरा के कार्यालय में तमिला प्रतिवेदन समर्पित करे और पक्षकारों से अनुरोध करे कि निश्चित तिथि पर व्यवहार न्यायालय छपरा के प्रांगण में लगने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत में अपनी उपस्थिति सुनिश्चित कर अपने वादों का निष्पादन करावें.

साथ ही सभी थानाध्यक्षों को यह भी निर्देश दिया गया है कि वे वरिष्ठ नागरिक, महिलाओं एवं बच्चों से संबंधित मामलों में संवेदनशीलता के साथ विधि सम्मत कार्यवाई करे एवं अपने अपने थाना क्षेत्र के अंतर्गत सुलहनीय मामले के संबंधित पक्षकारों को यह जागरूक करे कि बिना किसी खर्च अपने वादों का निष्पादन दिनांक 13 दिसंबर को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत में करावें. बैठक में स्वीटी कुमारी सिंह, उपाधीक्षक मुख्यालय, सारण के साथ सारण जिला के 7 थानाध्यक दाउदपुर, जनता बाजार, तरैया, अवतारनगर, डेरनी,पानापुर, हरिहरनाथ के अलाव सभी थानाध्यक्ष उपस्थित रहे.

![]()
