
CHHAPRA DESK – कटिहार से अमृतसर जा रही 15707 अप अमरपाली एक्सप्रेस के जनरल कोच में सफर कर रही एक महिला को अचानक प्रसव पीड़ा शुरू हो गई और उसने ट्रेन मे ही बच्चे को जन्म दे दिया. वही स्थिति को गंभीर देखते हुए यात्रियों ने तत्काल इसकी सूचना छपरा जंक्शन पर तैनात जीआरपी टीम को दी. ट्रेन के छपरा पहुंचते ही जीआरपी के जवान महिला सिपाही मिलन कुमारी, रूबी पांडेय और अंशु कुमारी ने संवेदनशीलता दिखाते हुए महिला को सुरक्षित नीचे उतारा और सदर अस्पताल पहुंचाया. जच्चा और बच्चा दोनों सुरक्षित बताए गए हैं. बताया जाता है कि प्रसव पीड़ा महिला को ट्रेन के चलने के दौरान ही शुरू हो गई और उसने ट्रेन मे ही नवजात को जन्म दे दिया.

वही जीआरपी की तत्परता और महिला पुलिसकर्मियों की सक्रियता से सुरक्षित डिलीवरी के बाद इलाज संभव हो सका. वही पुलिसकर्मियों ने न केवल अपनी ड्यूटी निभाई, बल्कि मानवता का भी परिचय दिया. महिला की पहचान कटिहार जिले के निवासी संतोष कुमार की पत्नी किरण देवी के रूप में हुई है. घटना के बाद परिजनों और सहयात्रियों ने जीआरपी टीम के इस सराहनीय कार्य के लिए धन्यवाद दिया और उनकी प्रशंसा की.

![]()

