प्रेम प्रसंग में दोस्तों के बीच फायरिंग में दो दोस्त गंभीर ; पटना रेफर

प्रेम प्रसंग में दोस्तों के बीच फायरिंग में दो दोस्त गंभीर ; पटना रेफर

 

CHHAPRA DESK –   सारण जिले के अवतार नगर थाना अंतर्गत स्थित गढ़वाल दुर्गा मंदिर के समीप प्रेम प्रसंग को लेकर दोस्तों के बीच हुई फायरिंग में दो दोस्त गंभीर से जख्मी हो गए, जिन्हें आनन-फानन में दिघवारा स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद एक युवक को बेहतर चिकित्सा के लिए पीएमसीएच रेफर किया गया है. गोली लगने से जख्मी दोस्तों में स्थानीय थाना क्षेत्र के नरांव सूर्य मंदिर मोहल्ला निवासी मनोज सिंह के 25 वर्षीय पुत्र विश्वजीत कुमार उर्फ करीमन एवं नवांव गढ़वाल दुर्गा मंदिर मोहल्ला निवासी धनंजय सिंह का 22 वर्षीय पुत्र प्रकाश कुमार सिंह शामिल है. घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि प्रकाश कुमार सिंह के पेट में गोली लगी है, जबकि विश्वजीत कुमार के पैर में गोली लगी है.

Add

प्रेमिका के चक्कर में दोस्त ने ही चलाई गोली

ग्रामीणों के अनुसार विश्वजीत, प्रकाश, राहुल एवं छपरा का रहने वाला एक युवक चारों आपस में घनिष्ट दोस्त हैं. सभी छठ पूजा में एक साथ मिले थे. उनमें विश्वजीत टाटा स्टील प्लांट में काम करता है जो की छठ पूजा के लिए घर आया था. चारों दोस्त के बीच एक युवती को लेकर विवाद हुआ था. आज चारों दोस्त गढ़वाल मंदिर के समीप एकत्रित हुए थे. जहां, प्रेम प्रसंग को लेकर आपस में उनके बीच विवाद हुआ और फायरिंग हुई है.

बताया जा रहा है कि अवतार नगर थाना क्षेत्र के डुमरी निवासी प्रहलाद सिंह के पुत्र राहुल सिंह एवं छपरा के रहने वाले एक दोस्त के द्वारा ही फायरिंग की गई है. फिलहाल सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. वहीं गंभीर स्थिति में प्रकाश को बेहतर चिकित्सा के लिए पीएमसीएच रेफर किया गया है. इस विषय पर पूछे जाने पर अवतार नगर थाना अध्यक्ष ने बताया कि प्रेम प्रसंग में गोली चलने की सूचना मिली है. मामले की छानबीन और अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए उनके द्वारा छापेमारी की जा रही है. वहीं इस घटना के बाद गांव में चर्चा का विषय बना हुआ है.

Loading

381
Crime E-paper ब्रेकिंग न्यूज़