
SIWAN DESK – सिवान जिला अंतर्गत नगर थाना क्षेत्र के पाल नगर में प्रोपर्टी डीलर वीरेंद्र प्रसाद की निर्मम हत्या से सनसनी फैल गई है. अपराधियों ने वीरेंद्र प्रसाद की हत्या कर उनका शव उसके निर्माणाधीन घर के पानी की टंकी में फेंक दिया. उनके चेहरे और शरीर पर चाकू के निशान है. प्रोपर्टी डीलर वीरेंद्र प्रसाद मूल रूप से एमएच नगर थाने के चांदपरसा गांव के निवासी थे जो कि सिवान शहर में ही अपना घर बनवा रहे थे. फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है. बताया जा रहा है कि उनकी पत्नी ने जब उनके फोन पर कॉल किया तो संपर्क नहीं हो पाया. जिसके बाद चिंतित पत्नी ने इसकी सूचना आसपास के लोगों को और वार्ड पार्षद को दी.

बता दें कि मृतक की पत्नी पेशे से शिक्षिका है. पाल नगर के वार्ड पार्षद को सूचना मिलते ही वह घर में गए तो देखा कि घर का दरवाजा खुला हुआ है और कहीं भी उसका पता नहीं है. फिर अचानक पानी की टंकी खोला गया तो उसमें मृतक का शव मिला. लोगों के अनुसार चेहरे गले और बदन पर चाकू के जख्म के निशान थे. आनन-फानन में इसकी सूचना नगर थाना प्रभारी को दी गई. सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. वहीं इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है. वहीं इलाके में दहशत का माहौल है.

![]()

