पुल के समीप दो बाइकों की टक्कर, एक युवक की मौत ; एक गंभीर

पुल के समीप दो बाइकों की टक्कर, एक युवक की मौत ; एक गंभीर

CHHAPRA DESK –  सारण जिला के छपरा-मशरक मुख्य पथ पर गौरा थाना क्षेत्र अंतर्गत रामपुर पुल के समीप दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया. मृत युवक की पहचान इसुआपुर थाना क्षेत्र के नागराज सत्तासी गांव निवासी मनोज कुमार सिंह के 24 वर्षीय पुत्र कुंदन कुमार के रूप में हुई है. वहीं विनोद सिंह के 25 वर्षीय पुत्र पवन कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नगरा लाया गया, जहां चिकित्सक ने कुंदन कुमार को मृत घोषित कर दिया गया.

वहीं पवन कुमार को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल छपरा रेफर कर दिया गया. सूचना मिलते ही गौरा थानाध्यक्ष कुमारी सिमरन अस्पताल पहुंचीं और मामले की जांच-पड़ताल की. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. वहीं उसकी मौत की सूचना मिलते ही परिवार वालों में रोना-पीटना लग गया.

 

Loading

56
Accident E-paper ब्रेकिंग न्यूज़