ARRAH DESK – .बिहार के भोजपुर में अपराधियों ने दिनदहाड़े पूर्व मुखिया के पुत्र के सिर में गोली मारकर उसकी हत्या कर दी है. इस घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन भी किया है. बताया जा रहा है कि पत्नी को स्कूल छोड़ कर वापस लौट रहे पूर्व मुखिया के बेटे की 9 बदमाशों ने 5 गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक को काफी करीब से गोली मारी गई है। एक गोली सिर के बाएं साइड, दूसरी गोली सिर के ऊपरी हिस्से, दो गोली सीने के बाएं साइड और एक गोली बाएं आंख के नीचे मारी गई है।
घटना ड़हनी थाना क्षेत्र के बनकट गांव स्थित नहर किनारे की है। मृतक की पहचान गड़हनी थाना क्षेत्र के लहरपा गांव वार्ड नंबर एक के रहने वाले रमेश सिंह के 45 साल के बेटे रितेश सिंह उर्फ भुअर सिंह के रूप में हुई है। रितेश दिव्यांग था।
घटना की सूचना मिलते ही एसडीपीओ सह एसपी कृष्ण कुमार सिंह और गड़हनी थानाध्यक्ष कमलजीत अतिरिक्त पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस ने घटनास्थल से पांच खोखा भी बरामद किया है।
वहीं, घटना के बाद मृतक के परिजन और स्थानीय ग्रामीणों ने बनकट गांव के पास शव को सड़क पर रखकर जाम कर दिया। आक्रोशितों ने वारदात में शामिल अपराधियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। जाम और वारदात की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और आक्रोशितों के बीच नोकझोंक भी हुई।
पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद लोगों को समझा-बूझाकर जाम को हटाया। इसके बाद शव अपने कब्जे में लेकर उसका पोस्टमॉर्टम सदर अस्पताल में करवाया।
परापर
मृतक रितेश के सिर और छाती में लगी गोली।
पत्नी को स्कूल छोड़कर बहन के घर जा रहा था रितेश
मृतक के बड़े भाई बबलू सिंह ने बताया कि रितेश की पत्नी बनकट गांव में मौजूद प्राइमरी स्कूल में टीचर है। रितेश रोज की तरह अपनी पत्नी को बाइक से स्कूल छोड़कर अपनी बहन के घर जा रहा था। बहन की शादी बनकट गांव में हुई थी।
उन्होंने बताया कि उनकी बहन को लड़का हुआ है, जिसका शनिवार को बरही था। स्कूल में पत्नी को छोड़कर रितेश भांजा को देखने जा रहे थे। जैसे ही रितेश बनकट नहर मार्ग पर पहुंचे। पहले से घात लगाए तीन बाइक पर सवार हथियारबंद अपराधियों ने ताबड़तोड़ उन पर गोलियां बरसा दी, जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
![]()

