
CHHAPRA DESK – पूर्वोत्तर रेलवे पेंशनर्स एसोसिएशन छपरा शाखा का स्थापना एवं वार्षिक अधिवेशन छपरा स्टेशन परिसर में सम्पन्न हुआ. जिसकी अध्यक्षता विश्व मोहन सिंह शाखा अध्यक्ष ने किया. अधिवेशन का सफल एवं सुचारू संचालन शाखा के उप सचिव डाॅ ए एच अंसारी ने शायराना अंदाज़ में किया. केंद्रीय पदाधिकारी गोरखपुर से अमीय रमण केन्द्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सह भारत पेंशनर्स समाज केन्द्रीय कार्यकारी अध्यक्ष, अर्जुन कोहली केन्द्रीय महामंत्री, मुन्नी लाल गुप्ता संयुक्त महामंत्री, भानु प्रकाश नारायण केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री, सत्य प्रकाश सिंह, सदस्य एवं वाराणसी मण्डल से प्रदीप कुमार श्रीवास्तव मंडल अध्यक्ष, अविनाश पाठक मंडल मंत्री, बलिया शाखा अध्यक्ष विवेकानंद मिश्रा,

बबन सिंह कार्यकारी अध्यक्ष बलिया शाखा, बिहार पेंशनर्स समाज छपरा के अध्यक्ष ब्रजेंद्र कुमार सिन्हा, बबन सिंह सचिव के साथ स्टेशन निदेशक छपरा और सहायक मंडल इंजिनियर छपरा भी मंचासीन थे. सभी अतिथियों का अंग वस्त्र एवं पुष्प हार से स्वागत एवं सम्मानित किया गया. पूर्वोत्तर रेलवे पेंशनर्स एसोसिएशन छपरा शाखा के पदाधिकारियों का निर्वाचन किया गया. जिसकी घोषणा विधिवत अमीय रमण केन्द्रीय कार्यकारी अध्यक्ष ने किया. अमीय रमण ने केन्द्रीय कार्यकारी अध्यक्ष ने आठवें वेतन आयोग से संबंधित अद्यतन जानकारी साझा करते हुए कहा कि वेतन आयोग ने अठारह प्रश्न पेंशनर्स एसोसिएशन से पूछा है.

जिसका जवाब पूर्वोत्तर पेंशनर्स एसोसिएशन ने पेंशनर्स हित में भेजा गया है. उम्मीद है सरकार हमारी मांगों पर विचार करेगी. पेंशनर्स एसोसिएशन अडिग और तत्परता से अपनी बातों को वेतन आयोग के सामने रखेगा. अधिवेशन को सफल बनाने में मिथिलेश कुमार सिंह, डाॅ ए एच अंसारी, ओ पी पराशर , पी के मांझी, रामानंद महतो, विश्व मोहन सिंह, राजकुमार श्रीवास्तव, मुंद्रिका प्रसाद एवं अन्य सदस्यों का योगदान सराहनीय रहा.

छपरा शाखा के निर्वाचित पदाधिकारियों की सूची
1- मुंद्रिका प्रसाद – संयोजक
2- विश्व मोहन सिंह – अध्यक्ष
3- ओमप्रकाश पराशर कार्यकारी अध्यक्ष
4- सुभाष चंद्र, वरिष्ठ उपाध्यक्ष
5- अरुण कुमार सिंह,उपाध्यक्ष,
6- सुरेन्द्र सिंह, उपाध्यक्ष
7- मिथिलेश कुमार सिंह -शाखा मंत्री
8- डाॅ ए एच अंसारी- उप शाखा मंत्री
9- योगेन्द्र राय, संयुक्त मंत्री
10-रामानंद महतो -संयुक मंत्री
11- वी वी सिन्हा – संयुक्त मंत्री
11- राज कुमार श्रीवास्तव, संगठन मंत्री
12-सुधीर कुमार श्रीवास्तव, सूचना प्रसार मंत्री
13- पी के मांझी, कोषाध्यक्ष

![]()

