रेल पुलिस बन वसूली के चक्कर में बन बैठा साइको अपराधी ; वसूली के बाद भी ट्रेन से यात्रियों को फेंकता था

रेल पुलिस बन वसूली के चक्कर में बन बैठा साइको अपराधी ; वसूली के बाद भी ट्रेन से यात्रियों को फेंकता था

 

PATNA DESK – पटना रेल पुलिस ने एक अपराधी को गिरफ्तार किया है जो गिरफ्तार अपराधी रोहित तिवारी मूल रूप से शाहपुर जिला भोजपुर का रहने वाला है. इसके पास से पुलिस ने तीन मोबाइल, एक आईफोन और ₹1500 नकद की बरामदगी की है. उससे लगातार पूछताछ की जा रही है कि वह इससे पहले कितने लोगों को निशाना बना चुका है. रुपये ठगे और फेंक दिया : दरसअल, मालदा टाउन-नई दिल्ली स्पेशल ट्रेन पर दो व्यक्ति चढ़े. आरा के पास बिहिया पहुंचते ही एक अज्ञात व्यक्ति रेल पुलिस बनकर चढ़ा. टिकट चेकिंग के नाम पर एक शख्स से 5 हजार रुपया ठगा,

दूसरे से 8 हजार रुपया upi के जरिये ट्रांसफर कराया. इसके बाद दोनों को चलती ट्रेन से फेंक दिया. दोनों घायल व्यक्ति ने पुलिस को सूचना दी और पूरे मामले का उद्भेदन हुआ.फुल प्लानिंग के साथ ट्रेन में करता था एंट्री :यह नीचे खाकी रंग का पेंट और ऊपर ब्लैक शर्ट और ब्लैक कलर का पुलिस वाला जूता पहनकर ट्रेन में प्रवेश करता था. यात्रियों से टिकट की मांग करता था, फिर उन्हें कहता था कि यह स्पेशल ट्रेन है. कैसे बैठ गया?

जिसके बाद साइड में ले जाकर यात्री के साथ मारपीट करता था, फिर पैसा ठग लिया करता था. इसके बाद यात्री को चलती ट्रेन से धक्के देकर गिरा दिया करता था. इस मामले में रेल एसपी अमृतेन्दु शेखर ठाकुर ने बताया कि वस पहले धमकी देता था, फिर टिकट की मांग करता था. टिकट लेने के बाद यात्रियों के साथ मारपीट करता, फिर उनके पैसे छीन लेता था. मोबाइल भी छीन लेता था. इसके बाद चलती ट्रेन से धक्का देकर नीचे फेंक दिया करता था. जिसे रेल पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.

Loading

48
Crime E-paper ब्रेकिंग न्यूज़