रेलवे के खोदे गए गड्ढे में डूबने से वहां खेल रहे मासूम चाचा-भतीजा की मौत ; घर में मचा कोहराम

रेलवे के खोदे गए गड्ढे में डूबने से वहां खेल रहे मासूम चाचा-भतीजा की मौत ; घर में मचा कोहराम

CHHAPRA DESK –  सारण जिले में रेलवे प्रशासन की बड़ी लापरवाही सामने आई है, जहां गोदना रेलवे स्टेशन के समीप रेलवे द्वारा खोदे गये गड्ढे में पानी भरने के कारण वहां खेल रहे दो मासूम बच्चों की मौत डूबने से मौके पर हो गई है. मृत दोनों बच्चे रिश्ते में चाचा-भतीजा बतलाये गए हैं. जहां चाचा की उम्र 6 वर्ष है, वहीं भतीजे की उम्र 4 वर्ष बताई जा रही है. मृत बच्चों में रिविलगंज थाना क्षेत्र के नयका बस्ती निवासी चंदन कुमार का 4 वर्षीय पुत्र अनिरुद्ध कुमार एवं इंद्रदेव बिंद का 6 वर्षीय पुत्र सीटू कुमार शामिल हैं. इस घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि गोदना रेलवे स्टेशन के समीप ही नयका बस्ती बसा हुआ है. जहां के बच्चे गांव से लेकर रेलवे लाइन तक ही खेलते हैं.

खेलने के क्रम में आज दो बच्चे पानी में डूब गए. जब घर वालों ने कुछ घंटे बाद उनकी खोजबीन की तो पता चला कि बच्चे रेलवे लाइन के समीप खेल रहे थे. जिसके बाद वहां रेलवे द्वारा खोदे गये पानी भरे गड्ढे में जब तलाश की गई तो एक बच्चे का शव बरामद किया गया. फिर दूसरे बच्चे के शव को भी उसी गड्ढे से बरामद किया गया. जिसके बाद परिवार वालों में जहां रोना-पीटना लग गया, वहीं स्थानीय लोगों में रेलवे प्रशासन के खिलाफ आक्रोश भी देखने को मिला. आक्रोशित ग्रामीणों का आरोप है कि रेलवे प्रशासन के द्वारा गड्ढा खोद कर छोड़ दिया गया था, जिसमें पानी भरने के कारण यह घटना हुई है. जिसमें रेलवे प्रशासन की घोर लापरवाही दिख रही है.

Loading

91
Accident E-paper ब्रेकिंग न्यूज़