CHHAPRA DESK – सारण जिला के गड़खा थाना क्षेत्र अंतर्गत जासोसती पोखरा के समीप बीती रात राजा की गोली मारकर हत्या मामले का पुलिस ने सफल उद्वेदन करते हुए दो अपराधियों को गिरफ्तार किया जबकि आने की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है गिरफ्तार दोनों अपराधी भी उसके साथी ही है प्रेस वार्ता के दौरान इस बात की जानकारी देते हुए सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर वन ने बताया कि राजा भी एक अपराधी ही था और अपराध में कमाए गए पैसे के बंटवारा को लेकर उसके साथियों ने ही गोली मारकर उसकी हत्या की थी. उस मामले में सीसीटीवी फुटेज व सर्विलांस की मदद से पांच अपराधियों को चिन्हित किया गया.

जिसमे से दो अपराधी को गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार दोनो अपराधी भी मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कुलदीप नगर मोहल्ला निवासी गुड्डू कुमार तथा डोरीगंज थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव निवासी अनूप कुमार श्रीवास्तव है. उन्होंने बताया कि गिरफ्तार दोनों के खिलाफ मुफस्सिल थाने मे कई मामले दर्ज है. वहीं मृतक भी अपराधी प्रवृत्ति का था. दोनों के बीच स्मैक के कारोबार के पैसे के लेनदेन व बटवारा मे हत्या की बात सामने आई है. पुलिस अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है. गिरफ्तारी टीम में गरखा थानाध्यक्ष व एस आई टी की टीम शामिल रही.

बता दें कि बीती देर रात्रि जिले के गड़खा थाना अंतर्गत जासोसती पोखरा के समीप दिघवारा थाना अंतर्गत मानुपुर गांव निवासी प्रयाग मिस्त्री के 24 वर्षीय पुत्र राजा कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. उसके ऊपर आधा दर्जन गोलिया चलाई गई थी. जिसमें चार गोली उसके शरीर में लगी थी. घटनास्थल से करीब आधा दर्जन खोखा भी बरामद किया गया था. जिसके बाद सारण एसपी डॉक्टर कुमार आशीष के निर्देश पर एसआईटी टीम भी मामले की जांच कर रही थी.
.
![]()

