राज्य स्तरीय टीम ने सदर अस्पताल का किया निरीक्षण ; सुविधाओं की ली जानकारी

राज्य स्तरीय टीम ने सदर अस्पताल का किया निरीक्षण ; सुविधाओं की ली जानकारी

CHHAPRA DESK –  छपरा सदर अस्पताल में सोमवार को स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता परखने के लिए राज्य स्तरीय दो सदस्यीय टीम ने निरीक्षण किया. टीम में डॉ विकास पांडेय और डॉ अभिमन्यु इन्क्वाश शामिल थे. अस्पताल पहुंचने पर उपाधीक्षक डॉ आर एन तिवारी ने दोनों सदस्यों को बुके देकर स्वागत किया. जिसके बाद विभिन्न विभागों के इंचार्ज के साथ अस्पताल में मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं पर विस्तार से जानकारी दी गई. वही बैठक के दौरान ब्लड बैंक, प्रसूति एवं शिशु रोग विभाग, एसएनसीयू, मेडिसिन, अल्ट्रासाउंड, ऑपरेशन थिएटर सहित अन्य प्रमुख विभागों के इंचार्ज उपस्थित रहे.

टीम ने प्रत्येक विभाग से सेवाओं की स्थिति, संसाधनों की उपलब्धता, दवाओं की आपूर्ति, साफ-सफाई व्यवस्था तथा मरीजों की संख्या से संबंधित जानकारी ली. साथ ही यह भी जांचा गया कि अस्पताल में कार्य राज्य सरकार के निर्धारित मानकों के अनुरूप हो रहा है या नहीं. वही निरीक्षण के पहले दिन टीम ने ऑपरेशन थिएटर, ब्लड बैंक और प्रसूति वार्ड का विशेष रूप से जायजा लिया. यहां उपकरणों की कार्यशीलता, स्टाफ की तैनाती तथा आपातकालीन व्यवस्थाओं का बारीकी से मूल्यांकन किया गया. टीम ने कुछ बिंदुओं पर सुधार की आवश्यकता बताते हुए सेवाओं को और बेहतर बनाने के निर्देश भी दिए.

Loading

77
E-paper ब्रेकिंग न्यूज़