राष्ट्रीय आयुष मिशन अभियान के तहत, “आयुर्विद्या कार्यक्रम” का सफल आयोजन ; स्वास्थ्य कैंप में तीनों विधाओं से की गई जांच व इलाज

राष्ट्रीय आयुष मिशन अभियान के तहत, “आयुर्विद्या कार्यक्रम” का सफल आयोजन ; स्वास्थ्य कैंप में तीनों विधाओं से की गई जांच व इलाज

MUZAFFARPUR DESK – राष्ट्रीय आयुष मिशन अभियान के तहत मुजफ्फरपुर जिला अंतर्गत कुल 13 आयुष्मान आरोग्य मंदिर (आयुष) पर “आयुर्विद्या कार्यक्रम” के सफल आयोजन के उपरांत आज ग्राम शिवरी एमा, सरैया, मुजफ्फरपुर के ब्रह्म स्थान प्रांगण में आयुष ग्राम कार्यक्रम से संबन्धित बिन्दु पर ग्रामीण जनता, जन प्रतिनिधि एवं सामाजिक कार्यकर्ता के साथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया. उक्त अवसर पर जिला देसी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ किरण शुक्ला के नेतृत्व में जिला आयुष समिति द्वारा निशुल्क किचेन गार्डेन बनाने के लिए बीज एवं औषधीय पौधे का वितरण किया गया. साथ ही चिकित्सकों द्वारा औषधीय गुणों के साथ उपयोग के विषय में भी जानकारी दी गई. आयुष ग्राम कार्यक्रम अंतर्गत एक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन भी किया गया जिसमें आयुष के तीनों विधा (आयुर्वेद, होम्योपैथ, यूनानी) के चिकित्सकों द्वारा जांच, परामर्श एवं निःशुल्क दवा वितरण किया गया.

Add

स्वास्थ्य शिविर कार्यक्रम में डॉ कुमार आदित्य (होमियोपैथिक चिकित्सा पदाधिकारी सह नोडल पदाधिकारी) ,डॉ दीप्ति कुमारी (आयुर्वेदिक चिकित्सा पदाधिकारी), डॉ सुबोध कुमार (होमियोपैथिक चिकित्सा पदाधिकारी), डॉ एम ओसाद (यूनानी चिकित्सा पदाधिकारी), डॉ सुबोध कुमार(आयुर्वेदिक चिकित्सा पदाधिकारी) तथा केन्द्र पर कार्यरत डॉ राजीव रंजन सिंह (आयुर्वेदिक चिकित्सा पदाधिकारी) ने बहुमूल्य योगदान दिया. कार्यक्रम अंतर्गत पंचायत में कई जगहों पर नुक्कड़ नाटक का आयोजन सफलतापूर्वक किया गया, जिसमें ग्रामीणों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया और आयुष पद्धति के उपयोग से होने वाले लाभ की जानकारी ली.

उच्च एवं मध्य विद्यालय शिवरी एमा, सरैया के प्रधानाध्यापक तथा शिक्षकों की उपस्थिति में रंगोली कार्यक्रम, क्विज प्रतियोगिता, चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें छात्रों ने अपनी प्रतिभा दिखाई. जहां बेहतर प्रदर्शन करने वाले बच्चों को पुरस्कृत भी किया गया. कार्यक्रम में उपस्थित लोगों के द्वारा सर्वसम्मति से शिवरी एमा ग्राम को “आयुष ग्राम” घोषित किया गया. साथ ही राष्ट्रीय आयुष मिशन एवं राज्य आयुष समिति बिहार के दिशा-निर्देश की जानकारी दी गई. कार्यक्रम का आयोजन आयुष्मान आरोग्य मंदिर (आयुष), सरैया के आयुर्वेदिक चिकित्सा पदाधिकारी डा० राजीव रंजन सिंह द्वारा किया गया.

संचालन जिला देसी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ किरण शुक्ला,अध्यक्षता शिवारी एमा, सरैया के बहिलवारा गोविंद पंचायत की मुखिया रिंकी देवी के द्वारा किया गया. योग शिक्षक उमेश कुमार उषाकर के द्वारा सभी ग्रामीण लाभार्थियों को योग सिखाने का कार्य किया. वहीं आयुष ग्राम कमिटी के सदस्यों के द्वारा कार्यक्रम को सफल बनाने एवं ग्रामीणों द्वारा आयुष पद्धति के उपयोग को बढ़ावा देने में लक्षित सहयोग की सहमति प्रदान की गई.

Loading

81
E-paper ब्रेकिंग न्यूज़