राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम कोटपा एक्ट के तहत सीएचओ विद्यालयों सहित ग्रामीणों के साथ बैठक कर चला रहे जागरूकता अभियान

राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम कोटपा एक्ट के तहत सीएचओ विद्यालयों सहित ग्रामीणों के साथ बैठक कर चला रहे जागरूकता अभियान

CHHAPRA DESK –  राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम कोटपा एक्ट के अंतर्गत जिले के प्रत्येक विद्यालय को तंबाकू मुक्त क्षेत्र घोषित करने के उद्देश्य से स्वास्थ्य विभाग और शिक्षा विभाग द्वारा संयुक्त रूप से एक मुहिम के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है. हालांकि इसके लिए जिलाधिकारी अमन समीर के दिशा निर्देश में शिक्षा विभाग के जिला शिक्षा पदाधिकारी ने जिले के सभी विद्यालयों के प्रधानाध्यक को पत्र भेज कर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों सहित क्षेत्र के सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (सीएचओ) को हर तरह से सहयोग करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया है. जिला गैर संचारी रोग पदाधिकारी डॉ भूपेंद्र कुमार ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों द्वारा पोषक क्षेत्रों में स्थित विद्यालयों में जाकर स्कूल के प्रधानाध्यापकों से मिलकर स्कूल में पढ़ने वाले बच्चे और बच्चियों के साथ तंबाकू मुक्त अभियान को शत प्रतिशत सफल बनाया जा रहा है.

Add

हालांकि शिक्षा विभाग द्वारा जिले के सभी शिक्षण संस्थाओं में एक तंबाकू नियंत्रण कमेटी का गठन किया जाना है. जिसमें शिक्षक, छात्र, स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं अभिभावक संघ के प्रतिनिधि इत्यादि शामिल होने होंगे. जबकि शिक्षण संस्थानों में गठित कमिटी के एक सदस्य, शिक्षक अथवा विद्यार्थियों को तंबाकू नियंत्रण तंबाकू मॉनिटर के रूप में नामित किया जाना है. बता दें कि अगर कोई व्यक्ति या दुकानदार शिक्षण संस्थान परिसर के 100 गज के दायरे में तंबाकू उत्पाद का सेवन या बिक्री करते हुए हुआ पकड़ा जाता है तो उसके खिलाफ तंबाकू नियंत्रण अधिनियम (कोटपा- 2003) की विभिन्न धाराओं सहित किशोर न्याय (बाल देखभाल एवं संरक्षण) अधिनियम 2015 की धारा 77 के तहत विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी.

नियम की धड़ल्ले से उड़ रही धज्जियां

कोटपा एक्ट के तहत सार्वजनिक प्लेस पर नशा करने की भी पाबंदी है. जबकि, इस नियम की जिले में धड़ल्ले से धज्जियां उड़ायी जा रही है. कॉलेज कैंपस, अस्पताल कैंपस के साथ सार्वजनिक प्लेस पर भी स्मोकिंग करते और तंबाकू, गुटखा खाकर थूकते हुए तमाम लोग देखे जा सकते हैं, लेकिन जिला प्रशासन इस पर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं कर पा रहा है. बता दें कि की करीब दो माह पूर्व सदर अस्पताल में तंबाकू सेवन करने वाले लोगों के खिलाफ अभियान चलाकर उन्हें जुर्माना किया गया था लेकिन उसके लिए विभाग कर्मियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी थी. जिसके बाद यह अभियान पुनः ड्रॉप कर दिया गया.

Loading

67
E-paper