
CHHAPRA DESK – होली के बाद आपको दिल्ली लौटना है और रिजर्वेशन नहीं मिल रहा है तो परेशान नहीं हों और तैयार हो जाइये. 8 मार्च को यह ट्रेन आपको दिल्ली तक आराम से पहुंचा देगी. रेलवे प्रशासन द्वारा होली पर्व के उपरान्त यात्रियों की सुविधा हेतु 05699 गुवाहाटी-दिल्ली विशेष गाड़ी का संचलन गुवाहाटी से 08 मार्च को एकल यात्रा हेतु किया जायेगा. 05699 गुवाहाटी-दिल्ली विशेष गाड़ी 08 मार्च को गुवाहाटी से 21.30 बजे प्रस्थान कर कामाख्या से 21.47 बजे, रंगिया से 22.43 बजे, बरपेटारोड से 23.27 बजे, दूसरे दिन न्यू बंगाईगांव से 00.05 बजे, कोकराझार से
01.02 बजे, न्यू कोचबिहार से 02.25 बजे, न्यू जलपाईगुड़ी से 05.20 बजे, किशनगंज से 06.27 बजे, बारसोई से
07.17 बजे, कटिहार से 09.30 बजे,

नवगछिया से 10.25 बजे, मानसी से 11.32 बजे, खगड़िया से 11.45 बजे,बेगूसराय से 12.25 बजे, बरौनी जं. से 13.20 बजे, शाहपुर पटोरी से 14.12 बजे, हाजीपुर से 15.20 बजे, सोनपुर से 15.30 बजे, छपरा से 17.30 बजे, बलिया से 18.35 बजे, गाजीपुर सिटी से 19.55 बजे, औंड़िहार से 21.00 बजे, वाराणसी से 23.05 बजे, ज्ञानपुर रोड से 23.22 बजे, तीसरे दिन प्रयागराज रामबाग से 01.22 बजे, प्रयागराज से 01.40 बजे, गोविन्दपुरी से 04.10 बजे, टूंडला से 06.57 बजे तथा गाज़ियाबाद से 11.46 बजे छूटकर दिल्ली 13.00 बजे पहुंचेगी. इस गाड़ी में वातानुकूलित प्रथम श्रेणी का 01, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी के 02, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 06, शयनयान श्रेणी के 06, सामान्य द्वितीय श्रेणी के 04, SLRD का 01 तथा जनरेटर सह लगेजयान के 01 कोच सहित कुल 21 कोच लगाये जायेंगे.

![]()

