CHHAPRA DESK – कोलकाता के आरजी कार मेडिकल कॉलेज में ऑन ड्यूटी डॉक्टर मौमिता देवनाथ के साथ गैंगरेप व मर्डर के बाद पूरे देश में चिकित्सकों का विरोध जारी है. आज इस विरोध को लेकर चिकित्सकों ने देशव्यापी हड़ताल का ऐलान किया है. जिसको लेकर छपरा सदर अस्पताल की ओपीडी सेवा के साथ निजी क्लीनिक भी बंद कर दिया और ओपीडी के बाहर शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन किया. जिसके बाद आक्रोशित चिकित्सक पोस्टर और बैनर हाथों में लेकर सड़क पर उतर गए और विरोध मार्च निकाला. इस मौके पर छपरा विधायक डॉक्टर सीएन गुप्ता भी चिकित्सकों में के समर्थन में खुलकर आगे आए. उन्होंने कहा कि देश में ऐसी घटना बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है और इस विरोध में वह भी पूरी तरह शामिल है.

वह सरकार से मांग करते हैं कि उन दुष्कर्मियों और हत्यारों की शीघ्र गिरफ्तारी कर कर उन्हें फांसी के फंदे तक पहुंचाया जाए. आज के इस प्रदर्शन में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन एवं बिहार राज्य स्वास्थ्य सेवा संघ के सभी चिकित्सक एवं निजी चिकित्सक भी बड़ी संख्या में शामिल हुए. इसके बाद छपरा सदर अस्पताल से विशाल विरोध मार्च निकाला गया और चिकित्सा के जस्टिस की मांग के साथ सरकार को इस पर त्वरित कार्रवाई करने की अपील की. विरोध मार्च में डॉ हरेंद्र प्रसाद, डॉक्टर सुभाष कुमार, डॉक्टर नवनीत कुमार, डॉक्टर तौसीफुल हक, डॉक्टर अमन कुमार, डॉ पंकज कुमार, डॉ संदीप कुमार यादव, डॉ मयंक कुमार, डॉ अमृत कृष्णा, डॉ सुरेंद्र महतो, डॉ धनंजय कुमार,

डॉ पुष्पा, डॉ निशा डॉक्टर सीमा कुमारी, डॉक्टर अखिलेश कुमार, डॉ किरण ओझा, डॉक्टर आलोक ओझा, डॉक्टर सुष्मिता ओझा, डॉक्टर ए के गुप्ता, डॉ सुधांशु शेखर, डॉक्टर जय श्रीप्रसाद, डॉ मकेश्वर चौधरी, डॉक्टर संगीता चौधरी, डॉक्टर प्रियंका शाही, डॉ नीरज यादव, डॉक्टर मेजर मधुकर, डॉ आशुतोष कुमार दीपक, डॉ राजेश रंजन, डॉक्टर फिरोज कमल, डॉ अनिल कुमार सहित शहर के सभी चिकित्सक, पैरामेडिकल स्टाफ, मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव एवं गणमान्य लोग शामिल हुए. बता दें कि बीती रात उस दर्दनाक घटना के बाद इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के बैनर तले चिकित्सकों ने कैंडल मार्च निकालकर विरोध प्रकट किया था. वही एक दिन के लिए ओपीडी सेवा को भी बाधित किया गया था.

क्या है मामला ?
बता दें कि कोलकाता के उक्त मेडिकल कॉलेज में ड्यूटी के दौरान डॉ मौमिता देवनाथ के साथ गैंगरेप किए जाने के बाद उसकी नृशंस हत्या कर दी गई थी. उसका शव अर्धनग्न अवस्था में बरामद किया गया था. इस घटना के बाद पूरे देश में चिकित्सकों का आक्रोश देखने को मिल रहा है. इस विरोध के परिणाम स्वरूप आज सभी चिकित्सकों ने देशव्यापी हड़ताल का ऐलान किया है और विरोध मार्च निकालकर सड़क पर उतर आए हैं.

![]()

