
CHHAPRA DESK – सारण जिले के गौरा थाना अंतर्गत मुख्य मार्ग पर सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल पुजारी की मौत उपचार के दौरान सदर अस्पताल में हो गई. मृत पुजारी की पहचान जिले के गौरा थाना क्षेत्र के गौरा गांव स्वर्गीय महाराज राय के 89 वर्षीय पुत्र नन्हीं राय के रूप में की गई. जो कि गौरा स्थित महावीर मंदिर में पुजारी का काम करते थे. घटना के संबंध में बताया जाता है कि वह बीती रात मंदिर से बाहर निकले ही थे कि उसी बीच तेज रफ्तार से जा रही किसी वाहन ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया. जिसके कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गये. जिसके बाद आनन-फानन में उन्हें स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया,

जहां, प्राथमिक उपचार के दौरान उनकी मौत हुई है. चिकित्सक द्वारा उन्हें मृत घोषित किए जाने के बाद परिवार वालों में रोना-पीटना लग गया. वहीं सूचना के बाद स्थानीय थाना पुलिस में शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा, जहां शव का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद उसे परिवार वालों को सुपुर्द कर दिया गया. पोस्टमार्टम के दौरान मृतक के पुत्र ने बताया कि वह हनुमान मंदिर पर पुजारी थे. चाय पीने के लिए मंदिर से बाहर निकले तो तेज रफ्तार से जा रही किसी वाहन ने अपनी चपेट में ले लिया, जिसके कारण उपचार के दौरान सदर अस्पताल में उनकी मौत हुई है.

![]()
