
CHHAPRA DESK – सारण जिला के नगरा थाना अंतर्गत मुख्य मार्ग पर सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल युवक की मौत सदर अस्पताल में उपचार के दौरान हो गई. चिकित्सक द्वारा उसे मृत घोषित किए जाने के बाद परिवार वालों में रोना-पीटना लग गया. मृत युवक नगरा थाना क्षेत्र के बन्नी गांव निवासी गिरधारी मांझी का 20 वर्षीय पुत्र सूरज मांझी बताया गया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार वह बाइक से घर लौट रहा था. उसी बीच किसी अनियंत्रित वाहन ने उसे अपनी चपेट मिल लिया.

जिसके कारण वह दुर्घटनाग्रस्त हो गया और घायल अवस्था में उसे सदर अस्पताल पहुंचाया गया. जहां उपचार के दौरान संध्या पहर उसकी मौत हो गई. इस घटना के बाद परिवार वालों में रोना-पीटना लग गया. वहीं, सूचना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, जहां देर शाम तक शव का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद उसे परिवार वालों को सौंप दिया गया है. इस घटना के बाद घर में होली की तैयारी धरी की धरी रह गई और घर में मातम पसरा हुआ है.

![]()

