
CHHAPRA DESK – सारण जिले की छपरा-सिवान मुख्य मार्ग स्थित एकमा थाना क्षेत्र स्थित माने मठिया गांव के समीप किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई. जिससे बाइक सवार एक युवक की मौत जहां मौके पर हो गई, वहीं बाइक सवार दूसरा युवक गंभीर स्थिति में पीएमसीएच रेफर किया गया है. मृत युवक की पहचान जिले के रसूलपुर थाना क्षेत्र के देवपुरा गांव निवासी प्रताप साह के 28 वर्षीय पुत्र नीतीश कुमार के रूप में की गई है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि दोनों युवक बाइक से गांव जा रहे थे, तभी एकमा थाना अंतर्गत माने मठिया गांव के समीप उनकी बाइक को किसी अज्ञात वाहन ने अपनी चपेट में ले लिया.

जिसके कारण बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई और गंभीर स्थिति में दोनों को स्थानीय अस्पताल पहुंचाया गया, जहां नीतीश कुमार को मृत घोषित कर दिया गया. वहीं दूसरे युवक को गंभीर स्थिति में पटना रेफर किया गया है, जहां उसकी स्थिति नाजुक को बतलाई जा रही है. वहीं सूचना के बाद एकमा थाना पुलिस ने नीतीश के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा, जहां शव का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद उसे परिवार वालों को सौंप दिया गया है. इस घटना के बाद परिवार में रोना-पीटना लगा हुआ है.

![]()

