
CHHAPRA DESK – सारण जिला के छपरा-रेवा एनएच-722 पर भेल्दी थाना क्षेत्र के सोनहो चौक के समीप ट्रक के धक्के से साइकिल सवार एक वृद्ध की मौत मौके पर ही हो गई. मृतक अमनौर थाना क्षेत्र के लच्छी कैतुका गांव निवासी 65 वर्षीय काशीनाथ सिंह बताए जाते हैं. इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार काशी नाथ सिंह सोनहो के तरफ से अपने घर जा रहे थे. तभी तेज रफ्तार में जा रहे है ट्रक ने साइकिल में जबरदस्त ठोकर मार दिया, जिससे वह गिर गए. घटना को देख स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे तो लोगों को आते देख चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गया. इस दुर्घटना में साइकिल सवार की मौत मौके पर ही हो गई. घटना की सूचना लोगों के द्वारा भेल्दी थानाध्यक्ष संदीप कुमार को दी तो दलबल के साथ मौके पर पहुंच ट्रक को जब्त कर शव को कब्जे में लिया. सूचना पर पहुंचे मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया. घटना के बाद सोनहो चौक पर एसएच व एनएच पर कुछ देर के लिए जाम की स्थिति बन गई. जिसे पुलिसकर्मियों व स्थानीय लोगों ने काफी मशक्कत से ट्रैफिक को चालू कराया.

वहीं दूसरी घटना में सारण जिला अंतर्गत भेल्दी-अमनौर मुख्य पथ के बीच बलहा भारत पेट्रौल पम्प के निकट बीती रात्री अज्ञात बाइक के ठोकर से घायल महिला की मौत उपचार के दौरान हो गई. मृत महिला अमनौर थाना क्षेत्र के अमनौर कल्याण पंचायत स्थित खोरी पाकर गोविंद दलित बस्ती के बबन राम की पत्नी 48 वर्ष मुन्नी देवी बताई जाती है. महिला एनपीएस खोरी पाकर गोविंद दलित बस्ती में रसोइया के पद पर कार्यरत थी. इनके छः लड़की दो लड़का है. उसके पति मजदूरी करते है. उसकी मृत्यु से घर परिवार में मातम छाया हुआ है. इस मामले में पीड़ित परिजनों का कहना है कि वह रात्रि में गांव की एक महिला को प्रसव करवाने सामुदायिक अस्पताल गई हुई थी. उन्हें अस्पताल में भर्ती कराकर पैदल घर लौट रही थी, तभी पेट्रौल पम्प के निकट सड़क किनारे एक ट्रक खड़ा था.

उस दौरान महिला ट्रक से जैसे बगल होकर आगे बढ़ने की कोशिश की तभी विपरीत दिशा से तेज गति में आ रही एक अज्ञात पल्सर ने सामने से ठोकर मार दिया और फरार हो गया. महिला बाइक की ठोकर से गंभीर रूप से घायल हो गई. घटना के बाद आनन-फानन में उसे अस्पताल पहुंचाया गया जहां डॉक्टर ने महिला की गम्भीर स्थिति को देखते हुए छपरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया. वहीं छपरा ले जाने के दौरान रास्ते मे महिला ने दम तोड़ दिया. तब मौके पर अमनौर पुलिस पहुंच घटना की तहकीकात किया. मृतक महिला के शव को कब्जे में कर पोस्मार्टम के लिए छपरा भेज दिया. वहीं रसोइया की मौत से प्रखंड के सभी रसोइया में शोक की लहर है.

![]()

