
VAISHALI DESK – वैशाली पुलिस और सुरत पुलिस ने संयुक्त करवाई कर नक़ली दांडी नमक के कंपनी मालिक को गिरफ़्तार कर लिया है. वैशाली पुलिस उसे गिरफ़्तार कर हाजीपुर लेकर पहुंची और आवश्यक करवाई के बाद उसे जेल भेज दिया है. गिरफ्तार किए गए फर्जी नमक कंपनी मालिक रामनिवास गुप्ता बताए गए हैं, जो कि बिहार समेत अन्य कई राज्यों में नकली दांडी नमक का करोबार करता है. इसकी भनक इंडोब्राइन इंडिस्टीज लिमिटेड गुजरात के दांडी नमक कंपनी के मार्केटिंग मैनेजर अभितेष कुमार को लगी थी.

जिसको लेकर पिछले वर्ष नक़ली दांडी नमक के सीडिकेट का पता कर हाजीपुर नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराया था. हाजीपुर, जंदाहा, काजीपुर थाना क्षेत्र से बड़े पैमाने पर नक़ली दांडी नमक बरामद किए गए थे. इन थानों में भी दांडी नमक की कॉपी राइट का एफआईआर दर्ज कराया गया था. पुलिस उस सीडिकेट से जुड़े तीन आरोपी को पहले ही जेल भेज चुका है. लेकिन कम्पनी की नाम बदलकर फर्जी तरीके के फर्जी कंपनी मालिक रामनिवास गुप्ता फरार चल रहा था. जिसे गुप्त सूचना के आधार पर वैशाली पुलिस ने सूरत से दबोचा है.

वैशाली जिले के हाजीपुर नगर थाना में दर्ज़ कांड संख्या – 5/23 है, जंदाहा थाना में प्राथमिकी दर्ज कांड संख्या -15/23, काजीपुर में 229/24, हाजीपुर कोर्ट परिवाद संख्या – 3891दर्ज हैं इसके अलावा जहानाबाद मखदुमपुर थाना में कांड संख्या -33/23 है. हालाकि इन कांडो में वांछित आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था. इस संबंध में केस अनुसंधानकर्ता रविंद्र पाल ने बताया कि नकली दांडी नमक का फर्जी कंपनी चलाया जा रहा था जिसको लेकर हाजीपुर नगर थाना में मामला दर्ज था. कंपनी मालिक की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही थी. इसे गुप्त सूचना के आधार पर सूरत से गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है.

![]()

