सड़क दुर्घटना में वृद्ध की मौत ; घर में लगा रोना-पीटना

सड़क दुर्घटना में वृद्ध की मौत ; घर में लगा रोना-पीटना

Add

CHHAPRA DESK –  सारण जिले के दाउदपुर थाना अंतर्गत मुख्य मार्ग पर हुई सड़क दुर्घटना में एक वृद्ध की मौत हो गई. मृत वृद्ध की पहचान जिले के एकमा थाना अंतर्गत नवतन गांव निवासी स्वर्गीय गुलजार यादव के 70 वर्षीय पुत्र हीरामन यादव के रूप में की गई. बताया जाता है कि सड़क पार करने के दौरान किसी अनियंत्रित वाहन ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया. जिसके कारण उनकी मौत हो गई. सूचना के बाद दाउदपुर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा,

जहां शव का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद उसे परिवार वालों को सौंप दिया गया है. इस संबंध में परिवार वालों ने बताया कि सड़क पार करने के दौरान किसी अनियंत्रित वाहन ने ठोकर मार दिया, जिसके कारण वह गंभीर रूप से घायल हुए और उनकी मौत हुई है. बता दें कि जिले में प्रतिदिन सड़क दुर्घटनाएं हो रही है और लोग हादसे का शिकार हो रहे हैं. बता दें कि बीते दिन भी हुई सड़क दुर्घटना में एक महिला समेत दो व्यक्ति की मौत हुई थी.

Loading

77
Accident E-paper ब्रेकिंग न्यूज़