
CHHAPRA DESK – सारण जिला के गड़खा थाना क्षेत्र में परीक्षा देकर घर लौट रहे दो छात्रों के साथ मारपीट के दौरान हुए हादसे में एक छात्र की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उसका साथी घायल हो गया. इस हादसे के बाद मृतक के परिवार वालों ने रिविलगंज थाना अंतर्गत गोदना मोर के समीप सड़क जाम कर प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. उस दौरान सड़क पर टायर जलाकर वरीय पदाधिकारियों को बुलाने की मांग पड़े रहे. जिसके बाद सदर एएसपी राम पुकार सिंह मौके पर पहुंचे और उनके आश्वासन के बाद जाम हटा. मृत युवक की पहचान रिविलगंज थाना क्षेत्र के ब्राह्मटोली टोली निवासी रामकुमार राय का पुत्र सचिन कुमार यादव उर्फ मुन्ना बताया जाता है. जबकि घायल रितेश कुमार राय बताया जाता है. घटना भैंसमारा गांव के समीप की बताई जा रही है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार रिवीलगंज थाना क्षेत्र के गोदना ब्राह्मटोली टोली निवासी रामकुमार राय का पुत्र सचिन कुमार यादव उर्फ मुन्ना अपने दोस्त रितेश कुमार राय के साथ जेएमएच हाई स्कूल, रेपुरा से परीक्षा देकर मोटरसाइकिल से घर लौट रहा था. उसी दौरान रास्ते में उनके गांव के ही कुछ युवकों ने पुराने विवाद को लेकर उनके साथ मारपीट करना शुरू कर दिया. मारपीट के दौरान सड़क पर अपना तफरी मच गई और भी दोनों बाइक स्टार्ट कर भागना चाहे तो उन्होंने बिल से मारना शुरू कर दिया और इसी क्रम में उनकी बाइक टेंपो से टकरा गई और इस दुर्घटना में सचिन की मौत मौके पर हो गई.

जबकि रितेश घायल हो गया. घायल छात्र किसी तरह सदर अस्पताल पहुंचा और परिजनों को घटना की सूचना दी.
सूचना मिलते ही मृतक के परिजन और ग्रामीण सदर अस्पताल पहुंचे, जहां परिजनों का रो-रोकर हाल-बेहाल हो गया. अस्पताल परिसर में चीख-पुकार मच गई. घटना की सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है. वहीं, इस दुर्घटना के बाद आक्रोशित परिजन व ग्रामीणों ने गांव के समीप सड़क पर टायर जलाकर प्रदर्शन किया.

परिवार वालों ने लगाया हत्या का आरोप
सड़क जाम का प्रदर्शन कर रहे परिवार वालों ने बताया कि पूर्व के विवाद को लेकर गांव के कुछ लड़कों के द्वारा परीक्षा से लौटने के दौरान हमला कर मारपीट करने के बाद उसे घायल कर हत्या की नीयत से गाड़ी के आगे फेंका गया है, जिसके कारण सचिन की मौत हुई है. जोकि दुर्घटना नहीं हत्या ही है.

![]()

