सड़क पर ट्रक में अचानक लगी भीषण आग ; घंटों सड़क जाम

सड़क पर ट्रक में अचानक लगी भीषण आग ; घंटों सड़क जाम

CHHAPRA DESK –  सारण जिला अंतर्गत मांझी- छपरा मुख्य मार्ग पर बहोरन सिंह के टोला गांव के समीप आज शाम सड़क किनारे खड़ी एक ट्रक में अचानक भीषण आग लग गई. जिसके बाद काफी देर तक मौके पर अफरा-तफरी मची रही. आग की स्थिति इतनी भयावह थी कि लोग पास जाने से भी डर रहे थे. स्थानीय लोगों ने आग बुझाने का अथक प्रयास किया, लेकिन आग पर काबू पाना आसान नहीं था। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका. इस दौरान मुख्य मार्ग घण्टों जाम रहा तथा दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई. घटना की जानकारी देते हुए ट्रक चालक सरोज कुमार ने बताया कि वे ट्रक पर गोरखपुर के बस्ती से चोकर और मैदा लोड कर मांझी के दिलीप कुमार के गोदाम पर माल खाली करने आए थे.

 

उन्होंने बताया कि ट्रक खाली करने के बाद वह हिसाब-किताब के लिए गया था, तभी किसी ने फोन कर सूचना दी कि ट्रक में आग लग गई है. मौके पर पहुंचने तक ट्रक पूरी तरह आग की लपटों में घिर चुकी थी। ट्रक में आग लगने की सूचना पर पुलिस प्रशासन भी पहुंचा. ग्रामीणों के सहयोग से पाइप और मोटर से पानी चलाकर आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक ट्रक पूरी तरह जलकर नष्ट हो चुकी थी. आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है.

Loading

79
Accident E-paper ब्रेकिंग न्यूज़