सदर अस्पताल में जीविका महिला सफाई कर्मियों ने कई माह से लंबित भुगतान व कम वेतन को लेकर सदर अस्पताल में किया हंगामा

सदर अस्पताल में जीविका महिला सफाई कर्मियों ने कई माह से लंबित भुगतान व कम वेतन को लेकर सदर अस्पताल में किया हंगामा

CHHAPRA DESK –  जीविका महिला सफाई कर्मियों ने कई माह से लंबित भुगतान और कम वेतन को लेकर आज सदर अस्पताल में हंगामा किया. महिला कर्मियों ने अस्पताल परिसर में नारेबाजी करते हुए अपना विरोध दर्ज कराया. उस दौरान इमरजेंसी समेत कई वार्डों में सफाई व्यवस्था प्रभावित हो गई. हालांकि अस्पताल में एक निजी एजेंसी द्वारा कराए जा रहे सफाई कार्य आंशिक रूप से जारी रहे, लेकिन नियमित व्यवस्था बाधित रही. वही महिला सफाई कर्मियों का आरोप था कि उन्हें समय पर वेतन नहीं मिलता और जो भुगतान किया जाता है, वह भी काफी कम है.

Add

उनका कहना था कि पुरुष सफाई कर्मियों को जहां लगभग 10 हजार रुपये प्रतिमाह वेतन दिया जाता है, वहीं महिलाओं को मात्र 6 हजार रुपये ही मिलते हैं. इतने कम वेतन में परिवार का भरण-पोषण करना मुश्किल हो रहा है. इसी असमानता और बकाया भुगतान को लेकर उन्होंने काम बंद कर विरोध प्रदर्शन किया. वही इस मामले की जानकारी मिलने पर अस्पताल प्रबंधक राजेश्वर प्रसाद मौके पर पहुंचे और महिलाओं से बातचीत कर समस्या का समाधान निकालने की कोशिश की, लेकिन सफाई कर्मी अपनी मांगों पर अड़ी रहीं.

जिसके बाद जीविका के फील्ड ऑफिसर धीरेन्द्र प्रताप सिंह भी अस्पताल पहुंचे और प्रदर्शन कर रही महिलाओं को समझाने का प्रयास किया. वही उन्होंने वेतन बढ़ाकर 7 हजार रुपये प्रतिमाह करने का प्रस्ताव रखा, मगर कर्मियों ने इसे भी अस्वीकार कर दिया और पुरुषों के बराबर वेतन देने की मांग दोहराई. वही काफी देर तक चली बातचीत के बावजूद कोई ठोस समाधान नहीं निकल सका. देर शाम तक अस्पताल की साफ-सफाई व्यवस्था प्रभावित रही. महिला कर्मियों ने बताया कि जब तक उन्हें समान वेतन और बकाया भुगतान नहीं मिलेगा, उनका आंदोलन जारी रहेगा.

Loading

79
Crime E-paper ब्रेकिंग न्यूज़