
CHHAPRA DESK – छपरा सदर अस्पताल में उचित उपचार के अभाव में एक युवक की मौत हो गई. जिसका कारण गंभीर रूप से घायल युवक का अज्ञात होना है. गंभीर स्थिति में उसे रेल पुलिस के द्वारा सदर अस्पताल पहुंचाया गया था, जहां उसके सिर के गंभीर चोट को देखते हुए उसका सिटी स्कैन कराया जाना था. उसे पटना भी रेफर किया गया. लेकिन, सवाल यह उठ रहा था कि उसे पीएमसीएच लेकर जाता कौन और उसके सिटी स्कैन का खर्च वहन कौन करता? मरना तो था ही. अंततः उचित उपचार के अभाव में सदर अस्पताल में ही मौत हो गई. हालांकि हलचल न्यूज़ के द्वारा उसके फोटो को फेसबुक पेज से वायरल किया गया,

लेकिन सिर में बंधे पट्टी के कारण उसकी पहचान नहीं हो पाई. अब उसके शव का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद पहचान के लिए 72 घंटे तक पोस्टमार्टम कक्ष में ही सुरक्षित रखा गया है. विदित हो कि छपरा जंक्शन के ढाला संख्या- 47 (जगदम कॉलेज) के समीप बीती रात ट्रेन की चपेट में आने से 25 वर्षीय एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था. जिसे घायल अवस्था में रेल पुलिस द्वारा सदर अस्पताल पहुंचाया गया था, जहां उचित उपचार के अभाव में उसकी मौत हो गई.

![]()

