सदर अस्पताल स्थित आश्रय स्थल का नगर आयुक्त ने किया औचक निरीक्षण

सदर अस्पताल स्थित आश्रय स्थल का नगर आयुक्त ने किया औचक निरीक्षण

CHHAPRA DESK –  छपरा सदर अस्पताल परिसर स्थित आश्रय स्थल की व्यवस्था का जायजा लेने शुक्रवार को नगर आयुक्त समेत अन्य अधिकारियों की टीम ने निरीक्षण किया. इस दौरान अधिकारियों ने आश्रय स्थल में रहने वाले लोगों के लिए उपलब्ध सुविधाओं, सुरक्षा इंतजाम और साफ-सफाई की स्थिति का गहन अवलोकन किया.वही नगर आयुक्त ने आश्रय स्थल के प्रवेश रजिस्टर, भोजन की व्यवस्था, साफ-सफाई, सुरक्षा और रहने की सुविधा जैसे महत्वपूर्ण पहलुओं की जांच की. निरीक्षण के क्रम में उन्होंने मैनेजर अर्चना देवी से विस्तृत जानकारी प्राप्त कर निर्देश भी दिए.

नगर आयुक्त ने बताया कि यह आश्रय स्थल आश्रय विहीन, मरीजों के परिजन, रिक्शा चालक और अन्य जरूरतमंद लोगों के लिए राहत का ठिकाना है, जहां निशुल्क ठहरने की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है.आश्रय स्थल में कुल 50 बेड की व्यवस्था है, साथ ही सुरक्षा को लेकर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं.वही निरीक्षण के दौरान उन्होंने कहा कि समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों को गरिमापूर्ण सुविधा उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता है. उन्होंने प्रबंधन की तारीफ करते हुए कहा कि फिलहाल व्यवस्था संतोषजनक है, लेकिन इसे और बेहतर किया जा सकता है. इस दौरान बीनू देवी, संगीता देवी, मीनू देवी मौजूद रहीं.

Loading

56
E-paper प्रशासन ब्रेकिंग न्यूज़