
CHHAPRA DESK – सारण जिले के गड़खा प्रखंड अंतर्गत कसीना पंचायत भवन में सक्षमा दीदी एवं सी-3 के जिला समन्वयक के सहयोग से ‘सखी वार्ता’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस संबंध में मिशन शक्ति की जिला मिशन समन्वयक (डीएमसी) निभा सिंह ने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान समय में महिलाओं का सशक्त और जागरूक होना बेहद जरूरी है. हालांकि सरकार द्वारा महिलाओं की सुरक्षा, शिक्षा और रोजगार को बढ़ावा देने के लिए कई अन्य प्रकार की योजनाएं चलाई जा रही हैं, जिनका लाभ उठाकर महिलाएं अपने जीवन स्तर में सकारत्मक बदलाव और सुधार कर सकती हैं. सबसे अहम बात यह है कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं को जागरूक करना,

उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के साथ- साथ विभिन्न प्रकार की सरकारी योजनाओं की जानकारी देना था. कार्यक्रम के दौरान सक्षमा दीदी ने भी महिलाओं को स्वास्थ्य, स्वच्छता, पोषण और शिक्षा के महत्व के संबंध में विस्तार पूर्वक जानकारी देते हुए कहा कि एक जागरूक महिला ही परिवार और समाज को सही दिशा दे सकती है. वहीं सी- 3 के जिला समन्वयक ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित करते हुए उन्हें छोटे- छोटे रोजगार के अवसरों के बारे में बताते हुए बढ़ चढ़ कर आगे आने के लिए अपील की है.

इस दौरान महिलाओं ने अपने- अपने अनुभव को साझा करते हुए विभिन्न विषयों पर खुलकर चर्चा की. हालांकि कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने समाज में सकारात्मक बदलाव लाने और एक- दूसरे को सहयोग करने के लिए संकल्प लिया. इस आयोजन में बड़ी संख्या में स्थानीय महिलाओं की भागीदारी देखी गई, जिससे कार्यक्रम का महत्व और प्रभाव स्पष्ट हुआ। स्थानीय मुख्य अतिथियों ने महिलाओं को आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने और अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने का संदेश दिया है.

![]()

