समाहरणालय सभागार में आयोजित बुद्धिजीवी संवाद कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री सह नगर विकास मंत्री ने विकासात्मक कार्यों के लिए लिया फीडबैक

समाहरणालय सभागार में आयोजित बुद्धिजीवी संवाद कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री सह नगर विकास मंत्री ने विकासात्मक कार्यों के लिए लिया फीडबैक

CHHAPRA DESK –  सूबे के उपमुख्यमंत्री सह मंत्री नगर विकास एवं आवास विभाग सह मंत्री राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग विजय कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में आज समाहरणालय सभागार में बुद्धिजीवी संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया. उक्त अवसर पर इस कार्यक्रम में उपस्थित प्रबुद्ध लोगों द्वारा एक एक कर छपरा शहर के विकास से संबंधित मामलों एवं राजस्व कार्य से संबंधित समस्याओं के बारे में जानकारी दी गई. वहीं हथुआ मार्केट के विकास के संदर्भ में पार्किंग, शौचालय एवं पेयजल की व्यवस्था हेतु अनुरोध किया गया. इस संदर्भ में नगर निगम को समन्वय स्थापित कर कार्रवाई का निर्देश दिया गया. वहीं नगर निगम क्षेत्र में मकान निर्माण के लिये नक्शा पास करने में हो रही कठिनाई, शहर में स्ट्रीट लाइट की समुचित व्यवस्था, डबल डेकर योजना का कार्य शीघ्र पूरा करने,

Add

शहर में कचरा संग्रहण एवं प्रबंधन की समुचित व्यवस्था के बारे में अनुरोध किया गया. साहेबगंज- मौना चौक सड़क पर लगने वाले सब्जी बाजार को उपयुक्त स्थल पर शिफ्ट कर इस सड़क पर पूरी तरह व्यवस्थित यातायात सुनिश्चित कराने का अनुरोध किया गया. इस संदर्भ में बताया गया कि नगर निगम द्वारा दो स्थलों पर वेंडिंग जोन के निर्माण के लिये निविदा निकाली गई है. छपरा शहर में पब्लिक टॉयलेट एवं पार्किंग की समुचित व्यवस्था का अनुरोध किया गया. उस दौरान बाजार समिति के व्यवस्थित विकास एवं छपरा में प्रस्तावित सभी आरओबी के शीघ्र निर्माण हेतु अनुरोध किया गया. अन्य लोगों ने भी शहरी विकास एवं राजस्व विभाग से संबंधित कई महत्वपूर्ण बिदुओं पर चर्चा की तथा सुझाव दिया गया.

उस दौरान उपमुख्यमंत्री ने नगर निगम को सभी संबंधित मामलों में प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा. उन्होंने जिलाधिकारी को भी नगर निगम के साथ बैठक कर आवश्यक पहल करने को कहा. उन्होंने कहा कि सभी सरकारी जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिये सरकार प्रतिबद्ध है. बैठक में तरैया विधायक जनक सिंह, छपरा विधायक छोटी कुमारी, पूर्व विधायक सीएन गुप्ता, जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव, महापौर लक्ष्मीनारायण गुप्ता, उपमहापौर रागिनी कुमारी, नगर आयुक्त सहित जिला एवं विशेष रूप से छपरा शहर के कई प्रबुद्ध लोग उपस्थित थे.

Loading

67
E-paper प्रशासन ब्रेकिंग न्यूज़