SIWAN DESK – चुनाव के बाद लगातार वीवीपैट (VVPAT) पर्चियों के अलग-अलग जगहों पर फेंके जाने के मामले सामने आ रहे हैं. इसी कड़ी में सिवान जिले के मौली के पठान इलाके से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां महाराजगंज विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशियों की पर्चियां मिलने का दावा किया गया है. अब सवाल यह उठता है कि ये पर्चियां सिवान में कैसे पहुंचीं. जबकि ये महाराजगंज विधानसभा से जुड़ी बताई जा रही हैं. बताते चलें कि इससे पहले समस्तीपुर में भी VVPAT की पर्चियां फेंकी मिली थी. जिसके बाद पुलिस पूरे मामले की जांच कर ही रही है, तब तक दूसरा मामला सिवान से सामने आया है. जहां, महाराजगंज के VVPAT की पर्चियां फेंकी मिली है.

क्या यह प्रशासनिक लापरवाही का मामला है या कुछ और ?
अब यह सबसे बड़ा सवाल है कि चुनाव प्रक्रिया की गोपनीयता पर क्या इस तरह के मामले सवाल नहीं खड़े करते? फिलहाल इस पूरे मामले की सूचना प्रशासन को दे दी गई है, और जांच की मांग उठने लगी है. जनता के मन में अब एक ही सवाल गूंज रहा है कि “आखिर वीवीपैट पर्चियां खुले में कैसे पहुंच रही हैं?”

![]()

