संदिग्ध स्थिति में आम के पेड़ से लटका मिला युवक का शव ; पहचान नहीं होने से मची सनसनी

संदिग्ध स्थिति में आम के पेड़ से लटका मिला युवक का शव ; पहचान नहीं होने से मची सनसनी

CHHAPRA DESK –  सारण जिला के एकमा थाना क्षेत्र अंतर्गत मुकुंदपुर गांव के समीप रेलवे लाइन के किनारे एक आम के पेड़ से लटका हुआ युवक का शव देखकर गांव में सनसनी फ़ैल गई. ग्रामीणों की सूचना पर एकमा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और कागजी प्रक्रिया के बाद शव को पेड़ से उतार कर कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल छपरा भेज दिया. हालांकि समाचार प्रेषण तक शव की पहचान नहीं हो पाई है. बताया जा रहा है कि मुकुंदपुर गांव के लोग जब गांव से बाहर निकले तो रेलवे लाइन किनारे स्थित एक आम के पेड़ से बदबू आ रहा था.

जब पेड़ पर देखा तो शव लटक रहा था. जिसकी सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू किया. मृत युवक की उम्र करीब 35 वर्ष बताई गई है. शव की पहचान को लेकर पुलिस आसपास के गांवों में फोटो भेज कर प्रयास में लगी है. वहीं इस घटना के बाद गांव में चर्चा का विषय बना हुआ है. इस मामले में एकमा थाना अध्यक्ष ने बताया कि शव की पहचान नहीं हो पाई है,

जिसके कारण अस्पताल में पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद उसे 72 घंटे तक सुरक्षित रखा जाएगा. वहीं इस घटना को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चा की जा रही है कि वह युवक वहां कैसे पहुंचा और उसके द्वारा आत्महत्या की गई है या किसी के द्वारा हत्या कर उसके शव को पेड़ पर लटका दिया गया है. फिलहाल यह जांच का विषय है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही इस मामले में विशेष जानकारी हासिल हो सकेगी.

Loading

67
Crime E-paper ब्रेकिंग न्यूज़