शौच करने गई महिला की पोखर में डूबने से मौत ; शव मिलते ही मचा कोहराम

शौच करने गई महिला की पोखर में डूबने से मौत ; शव मिलते ही मचा कोहराम

CHHAPRA DESK – सारण जिले के बनियापुर थाना अंतर्गत बेरुई गांव स्थित पोखर में डूबने से एक महिला की मौत हो गई. मृत महिला की पहचान बनियापुर थाना क्षेत्र के बेरुई गांव निवासी पंचदेव सिंह की 62 वर्षीय पत्नी गर देवी के रूप में की गई है. इस घटना के संबंध में परिवार वालों ने बताया कि वह शौच करने के लिए गांव स्थित पोखर के समीप गई थी. जहां पैर फिसलने के कारण पोखर के गहरे पानी में चली गई और डूब कर उसकी मृत्यु हो गई है. वहीं सूचना के बाद बनियापुर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेजा,

जहां शव का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद उसे परिवार वालों को सौंप दिया गया है. परिवार वालों के अनुसार वह बीते दिन शौच के लिए गई थी लेकिन वापस नहीं लौटी थी. जिसके बाद वे लोग उसकी खोजबीन में लगे थे. वही आज पोखर में शव उपलाने के बाद इस घटना क्यों नहीं जानुडी जानकारी हुई. जिसके बाद वह लोग वहां पहुंचे और रोना-पीटना लग गया. वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करने के बाद उन्हें सुपुर्द किया है.

Loading

56
Accident E-paper ब्रेकिंग न्यूज़